आपको बता दें कि खेती पर आधारित बिहार की अर्थव्यवस्था ही बिहार के आर्थिक ढांचे की रीढ़ है । ऐसे में मानसून बिहार के किसानों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है।
आपको बता दें कि इस बीच मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है और इसकी पुष्टि मौसम विभाग कर दी है। जानकारी के अनुसार MD ने यह भी कहा है कि कि इस बार मानसून की बारिश अच्छी होगी।
आपको बता दें कि बिहार में अच्छी बारिश के आसार व्यक्त किए जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 13 से 20 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है। जानकारी मिली है कि पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून दस्तक दे चुका है और बिहार से मॉनसून अब दूर नहीं है। अगले 100 घंटे में बिहार में मानसून प्रवेश कर जाने के आसार हैं। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार ओड़िसा में कम दवाब का केंद्र बन चुका है। आपको बता दें कि इसकी वजह से पूरे बिहार में पुरवैया हवा बहने लगी है।
13 से 15 जून से शुरू होने वाले मानसून सीजन में बिहार में 100 प्रतिशत तक बारिश होगी। आपको बता दें कि वर्ष 2019 को छोड़कर पिछले कई वर्षों से बिहार में सामान्य से कम बारिश हो रही है। केवल पिछले वर्ष सामान्य (1027 मिलीमीटर) से अधिक 1060 मिमी बारिश हुई थी। वहीं, 2017 व 18 में 20 से तीन प्रतिशत कम वर्षा हुई थी।
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में होगी अच्छी बारिश
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस साल बिहार में अच्छी बारिश होगी। मौसम विभाग ने इस साल जून से सितंबर तक बिहार में मानसून के दौरान 88 सेमी बारिश होने की उम्मीद जताई है।
जो सामान्य से अधिक होगी। पटना माैसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि 20 जून तक मानसून पूरे बिहार काे कवर कर लेगा।
सीमांचल में सबसे पहले बरसेगा मानसून
आपको यह बता दें कि बिहार के किस जिले में कब मानसून दस्तक देगा इसका अनुमान भी मौसम विभाग ने जारी किया है। 13 से 15 जून के बीच सीमांचल इलाके में प्रवेश करने के बाद ये अगले दो से तीन दिनों में पूरे बिहार में छा जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार 20 जून तक बिहार के सभी इलाकों में झमाझम बारिश होगी।
पूर्णिया से बिहार में मानसून की दस्तक के बाद कोसी और दरभंगा के इलाक़े में 14 से 15 जून को दस्तक देगा। पटना में मानसून 16 जून को पहुंचेगा और उसके बाद 18 जून को सारण होते हुए दक्षिण बिहार पहुंचेगा।

0 Comments