पूरे देश में लॉकडाउन की वजह से शूटिंग पर रोक लगी हुई है इसी बीच खबर के मुताबिक जल्द ही शूटिंग शुरू हो जाएगी कुछ कलाकार घर से ही शूटिंग करेंगे और कुछ सेट पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार हो चुके हैं हम आपको बताना चाहेंगे आज अलादीन नाम तो सुना ही होगा शो के बारे में अलादीन का किरदार निभा रहे सिद्धार्थ निगम अब अपने सेट पर जाने के लिए बेताब है उनको शूटिंग करने की बहुत इच्छा हो रही है और उनको खासतौर पर अलादीन के कपड़ों की बहुत याद आ रही है।
सिद्धार्थ ने लॉकडाउन के समय में अपने परिवार के साथ बहुत अच्छा समय बिताया है और उन्होंने लॉकडाउन के चलते अपने फैमिली के साथ टाइम बिताया है भाई के साथ टाइम स्पेंड करना और खूब मस्ती मजाक करते रहने में बहुत खुशी मिली है।
सिद्धार्थ ने बताया की, " सच बताऊं तो हम मिल नहीं पाते थे, वो पुणे में रहते हैं अपनी स्टडीज़ के लिए और जब यहां आते हैं तो मैं अपनी शूटिंग पर बिजी रहता हूं. लेकिन इस लॉकडाउन में हम एक ही साथ है और बहुत अच्छे से टाइम स्पेंड कर रहे हैं, एक दूसरे के साथ ढेर सारी मस्ती करते हैं, प्रैंक्स करते हैं, साथ में टिक टॉक बनाते हैं. ऐसा समय मुझे बहुत कम मिल पाता है, इसलिए मैं फुल एन्जॉय कर रहा हूं अपने भाई के साथ।"
इसके अलावा सिद्धार्थ अपने शो के बारे में बात करते हुए बोला कि, "हमारा प्रोडेक्शन हाउस बहुत अच्छा है, उन्होंने बोला है कि जब तक चीज़ें एकदम सेटल नहीं हो जाती और लॉकडाउन प्रॉपर पूरी तरह से खुल नहीं जाता तब तक शूट शुरू नहीं करेंगे और जब शूट शुरू होगा तो प्रॉपर सेफ्टी के साथ होगा।"

0 Comments