पूरे देश में जहां कोरोना वायरस से सबका हाल बेहाल हो रहा है वहीं देश के बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बाद जदयू निष्कासित नेता और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर लगातार मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर हमला किए जा रहे हैं। वह बार बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर इसलिए हमला कर रहे हैं क्योंकि सीएए का विरोध करने पर जदयू ने पिछले साल प्रशांत किशोर को पार्टी से बर्खास्त कर दिया था।
प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर लिखा कि, ' देश में सबसे कम टेस्टिंग, 7-9% पॉजिटिव केस दर और 6000 से ज्यादा केस के बावजूद बिहार में कोरोना के बजाय चुनावों की चर्चा है। 3 महीनों से कोरोना के डर से अपने निवास से ना निकलने वाले नीतीश कुमार समझते हैं कि लोगों के घरों से निकलकर चुनाव में भाग लेने में कोई खतरा नहीं है।'
तेजस्वी ने भी ट्वीट करके लिखा कि मुख्यमंत्री संकटकाल में स्वास्थ्य व्यवस्था, गरीब श्रमिकों की स्थिति जानने के लिए कोरोना वायरस के डर से 84 दिन से बाहर नहीं निकले ऐसा करने वाले नीतीश देश के अगले सीएम कैसे हो सकते हैं अगर आपको डर है तो मैं आपके साथ आगे चलूंगा लेकिन आप घर से तो बाहर निकले।
इस बात पर नीतीश ने खुद जवाब देते हुए कहा की तेजस्वी खुद भागकर कहां रहते हैं इसका कोई ठिकाना नहीं पार्टी के लोगों को भी पता नहीं रहता कि वह कहां है और हमें ही कह रहे हैं कुछ लोग मीडिया में आने के लिए गलत बयान बाजी करते रहते हैं।

0 Comments