देश की अभिनेत्री व सांसद किरण खेर का आज जन्मदिवस पर वह पूरे 65 साल की हो चुकी है इस मौके पर उनको सभी ने बधाई देते हुए लंबी आयु और सेहतमंद रहने की कामना की। किरण खैर के पति एक्टर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें ढेरों बधाइयां दी साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी की पांच अलग-अलग फोटो भी शहर की और लंबे जीवन और स्वास्थ्य जीवन की कामना की।
किरण खेर का जन्म 14 जून 1955 को हुआ था उनका असली नाम किरण ठाकुर सिंह संधू हैं अनुपम खेर के साथ उनकी दूसरी शादी है इससे पहले उन्होंने 1980 में बिजनेसमैन गौतम बेरी के साथ शादी की थी जिनसे उनका एक बेटा सिकंदर भी है फिर 1985 में उन्होंने गौतम से तलाक लेकर अनुपम खेर से शादी कर ली और उसके बाद उन्होंने अपना नाम किरण खेर रख दिया।
अनुपम ने किरण को बधाई देते हुए लिखा, ' हैप्पी बर्थडे मेरी प्रियतमा किरण, ईश्वर आपको दुनिया की सारी खुशियां दें। आप लंबा और स्वस्थ जीवन जियो। माफी चाहूंगा कि आप अपने दम पर चंडीगढ़ में है और सिकंदर और मैं, हम दोनो ही तुम्हारे साथ नहीं है। लेकिन हम तुम्हें याद करते हैं..... जल्द ही मिलेंगे.... प्यार और प्रार्थना हमेशा। किरण खैर #बर्थडेगर्ल।'
किरण ने 1983 में फिल्म में काम करना शुरु किया था पर उनको सफलता 1986 में फिल्म 'सरदारी बेगम' से मिली और साथ ही उन्हें नेशनल फिल्म अवार्ड मैं स्पेशल जूरी अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद से किरण अपने जीवन में सफलताएं हासिल करती रही।

0 Comments