जैसा कि हम सभी जानते हैं हमारे देश में कोरोनावायरस तबाही मचा रखा है ऐसे में सबसे ज्यादा दिल्ली में संक्रमण लोगों की जनसंख्या बढ़ती ही जा रही है बताया जा रहा है कि दिल्ली में 36 हजार मामले कोरोना के सामने आ चुके हैं, जबकि अब तक इस महामारी से राजधानी में 1,200 से ज्यादा लोगो की मौत कोरोना बायरस के कारण हो चुके हैं। कोरोना के मामले में देश में तीसरे नंबर पर दिल्ली
आपको बता दें कि महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद संक्रमण के मामले में दिल्ली देश में तीसरे स्थान पर कोरोना के मामले में बताया जा रहा है। राजधानी में कोविड-19 की स्थिति से निपटने के तरीकों और अस्पतालों में मरीजों के लिए बिस्तरों की उपलब्धता नहीं होने व प्रयोगशालाओं में जांच में आ रही मुश्किलों को लेकर अलग-अलग वर्गो द्वारा आलोचना हो रही है।
उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यहां के अस्पतालों की स्थिति बेहद भयावह है। कोविड-19 मरीजों के पास शव रखे दिख रहे हैं। न्यायालय की टिप्पणी के बाद दिल्ली सरकार ने कहा कि वह उच्चतम न्यायालय की टिप्पणियों को पूरे सम्मान और ईमानदारी के साथ स्वीकार करती है। दिल्ली सरकार सभी के लिए स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने और प्रत्येक कोविड-19 मरीज के लिए हरसंभव इलाज सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध है।
कोरोना मरीज के लीऐ अस्पताल खोलने के लिए बैजल की बैठक आज किया जाएगा
बताया जा रहा है कि उपराज्यपाल अनिल बैजल मंगलवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक करेंगे। जिस बैठक में राजधानी में बड़े स्तर पर कोरोना मरीजों के बेहतर इलाज के लिए अस्पताल खोलने पर विचार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मुख्य सचिव, पुलिस आयुक्त और राजस्व विभाग के सचिव सभी लोग मौजूद रहेंगे। इस बैठक में निजी अस्पतालों मेरे को ढोना मरीज से बहुत सारे पैसे वसूल किए जाते हैं।
इस विषय पर भी इस बैठक में चर्चा किया जाएगा। इस बैठक में अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बेड, आइसीयू और वेंटिलेटर की उपलब्धता पर भी विशेष रूप से विचार किया जाएगा ताकि कोरोना मरीज को अस्पताल में हर चीज की सुविधा मिल सके और उन्हें पैसा भी कम लगे।

0 Comments