अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को वेंटिलेटर देने का वादा किया था। डोनाल्ड ट्रंप ने कहां की अमेरिका से 100 वेंटीलेटर की पहली खेप सोमवार को भारत पहुंच जाएगी। उन्होंने अपना वादा पूरा किया क्योंकि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में वेंटीलेटर बेहद अहम हथियार है। डोनाल्ड ट्रंप ने मदद के रूप में भारत को वेंटीलेटर देने का वादा किया था।
बताया जा रहा है कि एयर इंडिया की फ्लाइट से वेंटीलेटर भारत लाए जाएंगे। उसके बाद एक छोटे से कार्यक्रम के बाद इन्हें अस्पतालों को सौंप दिया जाएगा।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 16 मई को ट्वीट किया था, 'मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि अमेरिका भारत में अपने मित्रों के लिए वेंटीलेटर देगा। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस महामारी में हम भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। हम वैक्सीन विकसित करने में भी साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
हम साथ मिलकर अदृश्य दुश्मन को हरा देंगे।' डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमें नरेंद्र मोदी के साथ काम करने में बहुत खुशी मिलती है उनका साथ देने में हमें बहुत अच्छा महसूस होता है,इस मुश्किल घड़ी में हम दोनों एक साथ हैं बहुत अच्छा लग रहा है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके उनका आभार जताया था और भारत-अमेरिका की दोस्ती का उल्लेख किया था। पीएम ने कहा था, 'इस घड़ी में सभी राष्ट्रों के लिए यह अहम है कि मिलकर काम करें और दुनिया को अत्यधिक स्वस्थ और कोविड-19 से मुक्त बनाने के लिए जितना हो सके काम करें।'

0 Comments