सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ी फेफड़ो तक पहुंचा इन्फेक्शन

दिल्ली से एक चिंताजनक खबर आ रही है कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत फिर से ज्यादा बिगड़ गई है सत्येंद्र जैन का सांस लेने में बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है इस वजह से उन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया है।

सत्येंद्र जैन को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिससे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से कोरोना वायरस का टेस्ट कराया गया जिनका उनका पहला टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी उसके बाद उनका दूसरी बार वापस टेस्ट कराया गया तब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई अभी उनका इलाज चल रहा है मिली सूचना के हिसाब से उनका संक्रमण बहुत ज्यादा फैल गया है और अब फेफड़ों तक पहुंच गया है इसी वजह से उन्हें सांस लेने में बहुत ज्यादा परेशानी आ रही है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री की तबियत बिगड़ने से पहले  लगातार सभी बैठक में हिस्सा ले रहे थे जिसमें अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया भी शामिल थे। सत्येंद्र जैन कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से सभी की चिंता बढ़ गई अब वापस खबर आई है कि उनको ऑक्सीजन पर ले लिया गया है तो सभी के चिंताएं बढ़ गई है सभी उनके लिए ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को आंकड़े जारी किए जिसके मुताबिक पिछले 24 घंटे में 13586 नए मामले सामने आए हैं और तो 336 लोगों की मौत हो चुकी है।

Post a Comment

0 Comments