कसौटी जिंदगी की 2 के फैंस के लिए आई एक बुरी खबर

कोरोना वायरस के चलते कुछ समय से शो की शूटिंग बंद थी अब मिली खबरों के साथ कुछ ही दिनों में यहां शूटिंग शुरू होने वाली है और सीरियल जुलाई में वापस नया एपिसोड के साथ आने वाला है पर खबर अभी यहां मिल रही है कि अभिनेता करण सिंह ग्रोवर एकता कपूर का शो कसौटी ज़िंदगी की 2 से जा रहे हैं। मिस्टर बजाज का किरदार निभाते देख उनके फैंस भी काफी खुश थे हालांकि अपने फैंस के लिए यहां एक बहुत ज्यादा बुरी खबर है करण सिंह ग्रोवर ने अब इस टेलीविजन शो को अलविदा कह दिया है जानकारी के अनुसार पता चला है कि इस बड़े निर्णय के पीछे का कारण सैलरी कट होना है।

एकता कपूर ने यह फैसला लिया है कि वह कुछ बड़े एक्टर की पेमेंट कट करेगी इसी वजह से मिस्टर बजाज यानी करण सिंह ग्रोवर ने यह फैसला लिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि कोरोनावायरस और लॉक डाउन की वजह से एकता कपूर ने कुछ बड़े एक्ट्रेस की सैलरी कट करने का निर्णय लिया है इसमें करण सिंह ग्रोवर भी शामिल है  एकता ने अपने निर्णय के बारे में अभिनेता को बताया तो उन्होंने अपनी सैलरी कम करने से इनकार कर दिया लॉकडाउन के बाद वह टीवी में काम करने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं करण अब बड़े प्रोजेक्ट पर फोकस करना चाहते हैं ऐसा नहीं कि वह एकता के साथ काम नहीं करना चाहते फिलहाल उनकी टीवी में ज्यादा दिलचस्पी नहीं है वे फिल्में करना चाहते हैं जो उन्हें टीवी से थोड़ा कम वक्त देना पड़े। यह बात उन्होंने एकता के सामने रखी और दोनों कि म्यूच्यूअल अंडरस्टैंडिंग से ही यह डिसीजन लिया गया है। 

Post a Comment

0 Comments