देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है इसी के साथ मामले बढ़कर 3 लाख 43 हजार के पार हो गए हैं इसी के साथ दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को सांस लेने की परेशानी होने लगी तब उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सत्येंद्र जैन को कल रात को ही भर्ती करा दिया गया था और उन्हें सांस में लेने में समस्या हो रही थी इस वजह से उन्हे ऑक्सीजन पर रखा गया था और लगातार उन को बुखार भी आ रहा है इस वजह से उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट आ गई है जो कि नेगेटिव आई है इसी के साथ सभी लोगों को राहत मिली है और सूत्रों से पता चला है कि अभी सत्येंद्र जैन की हालत स्थिर है पर उन्हें अभी भी बुखार आ रहा है और डाक्टर उनका इलाज कर रहे हैं वहां अंडर ऑब्जर्वेशन है।
सत्येंद्र जैन ने खुद टवीट करके सभी को बताया कि उन्हें सांस में लेने की परेशानी हो रही थी और बुखार भी हो रहा था इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है और कहा कि मैं आपको ताजा जानकारी देता रहूंगा।
सत्येंद्र जैन का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके सेहत को लेकर काफी चिंता जताई है और उन्होंने ट्वीट करके कहा की आप अपना ख्याल रखिए आप रात दिन 24 घंटे जनता की सेवा में लगे रहे अपना ख्याल रखना और जल्द ही स्वस्थ हो।

0 Comments