समस्तीपुर में जिला परिषद राजकेश्वर पासवान सहित उनके कई साथियों ने मिलकर एक गरीब पिता के बेटी की डोली उठाने में मदद कीया


बिहार: जैसा कि हम सभी जानते हैं अगर किसी गरीब के पास दो चार बेटियां रहते हैं, और उनके पास पैसे की कमी रहती है तो ऐसे में उन्हें अपना जमीन बेचना होता है, या फिर उन्हें किसी से पैसे कर्ज पर उठाकर अपनी बेटियो की शादी करते हैं। 

आपको बता दें कि ऐसी ही एक घटना बिहार के समस्तीपुर से आ रही है। आपको बता दें कि समस्तीपुर में एक पिता के पास अपनी बेटी की शादी के लिए पैसे नहीं थे।  जिला परिषद सदस्य ने कहा कि इस मामले की जानकारी उन्हें मोरवा प्रखंड के हरपुर भिंडी पंचायत के अपने कार्यकर्ताओं द्वारा मालुम हुआ ।

 उन्होंने कहा कि  उन्हें जानकारी मिली कि अगर समाज उस पिता की मदद नही करेगा तो या तो एक बिटिया की डोली नही उठेगी या फिर बेटी के गरीब पिता का 9 धूर जमीन में उपस्थित घर बिक जाएगा। 
इस बात की जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य राजेश्वर पासवान और उनके  साथी  ने  उस गरीब पिता की मदद करने का फैसला किया । बताया जा रहा है कि  अजय सिंह के साथ हलई निवासी जिलापरिषद सदस्य राजकेश्वर पासवान, मुन्ना राय, भोला राय, भिंडी निवासी मनीष राय, नवीन साह, राजू राय, मुन्ना राय सहित जाकर गरीब पिता की मदद किया।

 आपको  बता दे कि  इन्हीं लोगों की वजह से गांव की एक बेटी की शादी हो पाई और एक पिता का घर बिकने से बच गया। बताया जा रहा है कि एक पिता ने मदद करने वाले उन सभी लोगों को बहुत  सारा आशीर्वाद दिया और उन्हें इस मदद के लिए धन्यवाद भी  किया।
अगर हमारे समाज में इन लोगों जैसा व्यक्ति रहे तो कभी भी कोई दुखी नहीं रहेगा और ना ही किसी बेटी की शादी होने से रुक सकता है,ना ही किसी पिता को अपना घर और जमीन बेचना पड़ेगा।

Post a Comment

0 Comments