बिहार: जमशेदपुर में भी भूकंप के झटके देखने को मिले झारखंड में भूकंप के झटके लगे हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे जमशेदपुर में भूकंप से धरती हिली। रिक्टर स्केल पर 4.7 की तीव्रता वाला यह भूकंप झारखंड के जमशेदपुर में आज सुबह 06:55 बजे आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की है।
लोगों के अनूसार जमशेदपुर में सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर भूकंप के झटके देखने को मिले। भूकंप के आते ही लोगों में एकदम से अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों को छोड़कर बाहर में आकर खड़े हो गए।
कुछ लोगों ने कहा कि सिंहभूम और छोटानागपुर पठार ढाल और क्रेटन का हिस्सा हैं। जो पृथ्वी की पपड़ी का सबसे स्थिर हिस्सा हैं। ऐसे में इन इलाकों में कोई महत्वपूर्ण भूकंपीय गतिविधि नहीं होनी चाहिए। संभव है कि यह भूकंप किसी खास गड़बड़ी या पृथ्वी की अंदरुनी परतों की प्रतिक्रिया के कारण हो सकता है। इधर कर्नाटक के हंपी में भी भूकंप के झटके लगे हैं। यहां भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 दर्ज की गई है।

0 Comments