जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भारत सरकार ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले अंतर्राष्ट्रीय वीडियो ब्लॉग प्रतियोगिता 'MyLifeMyYoga' का शुभारंभ किया है। इस प्रतियोगिता के बारे में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में घोषणा किया था।
लेकिन बताया जा रहा है कि इसी बीच आयुष मंत्रालय ने आज क्लियर करके बताया है कि योग दिवस पर किसी भी प्रकार का सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने बताया कि पहले, प्रधानमंत्री को लेह में योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेना था, लेकिन अब कोरोनावायरस के कारण कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा।
रेडियो कार्यक्रम'मन की बात' में पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था इस कार्यक्रम का ऐलान
बताया जा रहा है कि 31 मई को प्रसारित अपने मन की बात कार्यक्रम में 'My Life, My Yoga' प्रतियोगिता का ऐलान पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहां है कि किस तरह कोरोना काल में योग के प्रति पूरी दुनिया का विश्वास और बढ़ रहा है ।पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा आपके जीवन में योग को बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय ने इस बार एक अनोखा प्रयोग किया है।
खबर सामने आ रही है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने ये भी कहा कि हर जगह लोगों ने योग और उसके साथ-साथ आयुर्वेद के बारे में अच्छे से जानकारी लेना चाहते हैं ।उसे अपनाना चाहते हैं जिससे कि उन्हें कोरोना का शिकार ना होना पड़े । जिन लोगों ने कभी भी घर पर ही होगा ना किया हो वह ऑनलाइन क्लास के जरिए योगा कर सकते हैं। ऑनलाइन वीडियो के जरिए भी वो योगा सीख सकते हैं।

0 Comments