एकता कपूर के 45 वे जन्मदिवस पर कई सेलिब्रिटीज ने उनको बधाई देते हुए बहुत अच्छी बातें लिखी

आज एकता कपूर पूरे 45 साल की हो गई है आज उनका जन्मदिन है इसी के साथ बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सितारों ने उनको सोशल मीडिया के जरीए बधाइयां दी। एकता कपूर आजकल वैसे भी बहुत ज्यादा सुर्खियों में छाई हुई हैं पर आज उनके बर्थडे के मौके पर सभी ने उनको विश किया और उनकी खुशियों की कामना की ।


एक्ट्रेस हिना खान ने भी एकता कपूर के लिए इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही खास तरीके से और बहुत ही लंबी पोस्ट कर उन को बधाई दी जिसमें उन्होंने लिखा जब मैं एक साधारण लड़की थी और एक्ट्रेस नहीं थी तब इस इंडस्ट्रीज ने मुझे अपना हिस्सा बनाया और आपसे मैंने हमेशा प्रेरणा ली है और मुझे लगता है कि आप जैसी स्मार्ट महिला को यह बात पता ही होगा  और इस जादू की स्क्रीन पर एक साधारण लड़की को आपने जो सपने दिए हैं उसकी तुलना कभी कोई नहीं कर सकता और आपने उन सपनों को भी पूरा करवाकर दिखाया है ।मेरे नजर में आप हमेशा बॉलिवुड के महारानी है मैं ग्लैम और सितारे के  पीछे वाली एकता को जानती हूं जो एक बहुत ही अच्छी और शरारती लड़की है जो हमेशा अपने कामों को लेकर उत्साह में रहती है हमेशा जिंदगी में चुनौतियों को लेकर तनाव में रहने के बाद भी अपने काम को लेकर पर्याप्त आत्मविश्वास ही रहती है ।आप हमेशा मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है और मैं आपको दिल से धन्यवाद देती है जन्मदिन की बधाई प्रिय एकता कपूर आपको पता है मैं आपसे ढेर सारा प्यार करती हूं ।


 इसके अलावा  करण जोहर के पोस्ट भी दिल को छूने वाला पोस्ट  लिखा, 'मुझे हम दोनों की ये तस्वीर सबसे ज्यादा पसंद है। आई लव यू एकतू। तुम मेरे लिए बेहद खास हो और हमेशा ऐसी ही रहोगी। मुझे एक-दूसरे के साथ किए हमारे डिनर और हमारी बातचीत से बहुत-बहुत ज्यादा प्यार है। हमारे बीच कर्म और अलौकिक कनेक्शन है और मुझे पता है कि तुम हमेशा मेरे पीछे खड़ी हो। अब मैं शोभा आंटी और तुम्हारे साथ आकर डिनर करने के लिए और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता। रूही, यश, मां और मेरी तरफ से ढेर सारे हग्ज और किसेस। हम तुमसे प्यार करते हैं।'


करण को जवाब देते हुए एकता ने लिखा, 'मेरे कर्म मित्र.. जैसे तुम मेरे पीछे हो, मैं भी तुम्हारे पीछे हूं। तुम जिस तरह के व्यक्ति हो, उसके लिए आपको सच्चा प्यार।' एकता का जन्म 7 जून 1975 को हुआ था।

Post a Comment

0 Comments