पूरे देश में कोरोना वायरस का असर तेजी से फैल रहा है इसी के बीच सभी माता-पिता और अभिभावकों के बीच में यही बात चल रही है स्कूल का क्या होगा वह कब तक खुलेगी या एक साल नहीं खुलेगी इसी सब खबरों पर विराम लगाते हुए आज मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश निशंक और पोखरियाल ने कहा स्कूल और कॉलेजों को अगस्त 2020 के बाद फिर से खोला जाएगा संभवत 15 अगस्त 2020 के बाद ही सभी शैक्षणिक संस्थान खुल जाए ।
इससे पहले भी दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एचआरडी मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल को स्कूल को पुन खोलने के लिए एक योजना पर पत्र भी लिखा था इस बात की जानकारी उन्होंने कल ट्वीट के माध्यम से सभी को दी थी ।
पत्र में उन्होंने लिखा था कि समय आ गया है कि कोरोना के अस्तित्व को स्वीकार करते हुए हमें देश के स्कूलों की भूमिका को नए सिरे से तय कर लेना चाहिए ।स्कूलों को साहसिक भूमिका के लिए तैयार नहीं किया गया तो यह हमारी ऐतिहासिक भूल होगी, स्कूलों की भूमिका पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि बच्चों को जिम्मेदार जीवन जीने के लिए तैयार करने की होगी।
कोरोना के चलते सभी स्कूल व कॉलेज को मार्च महीने में ही बंद कर दिया गया था इसी के साथ स्कूल और कॉलेज ऑनलाइन पढ़ाई करवा रहे हैं पर इससे सभी को परेशानी हो रही है इसलिए बार-बार मांग कर रहे थे कि स्कूल को खोल दिया जाए , हम इस बात से भी मुंह नहीं मोड़ सकते कि अगर स्कूल नहीं खुले तो छात्रों की पढ़ाई का नुकसान होगा यही सब बातो ध्यान में रखते हुए सरकार यह फैसला ले रही है ।

0 Comments