सरोज खान का निधन गुरूवार को देर रात को हो गया था। सरोज खान का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है वह पिछले कई समय से बीमार चल रही थी सरोज खान का करोना वायरस का टेस्ट भी हुआ था जो कि नेगेटिव आया था सरोज ख़ान के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोगों ने बहुत दुख जताया है आज सुबह उन्हें सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है सिर्फ़ 50 लोगों की इजाजत मिली थी इसलिए ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे और घर वालों के बीच ही सरोज खान को सुपुर्द ए खाक किया गया।
19 मार्च 2020 में सरोज खान को आईकॉनिक विमन ऑफ द ईयर अवार्ड मिला था जिसमे सरोज खान को फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया था इस इवेंट के बाद सरोज खान किसी और सार्वजनिक शो में नजर नहीं आए हैं। लॉकडाउन लगने के बाद से ही सरोज खान अपने घर में ही थी और उन्होंने लोगों से घर में रहने की अपील करते हुए वीडियो और फोटो भी शेयर किए थे।
सरोज खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी बहुत ही फेमस है सरोज खान के निधन के बाद माधुरी दीक्षित ने उनकी फोटो शेयर करते हुए साथ में लिखा, 'अपनी दोस्त और गुरु सरोज खान के निधन से में टूट गई हूं डांस में अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचाने में मेरी मदद करने के लिए मैं हमेशा उनकी आभारी रहूंगी। दुनिया ने एक अद्भुत प्रतिभाशाली व्यक्ति को खो दिया है मैं आपको याद करूंगी उनके परिवार के प्रति मेरी सच्ची संवेदनाएं है। #RIPSarojji'

0 Comments