कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है बिहार में लगातार केस बढ़ते जा रहे हैं इसको कंट्रोल में करने के लिए हर तरीके से कोशिश की जा रही है पटना में 7 दिन का लॉकडाउन भी लगा दिया गया है 10 से 16 जुलाई तक यह लॉकडाउन रहेगा इस दौरान सभी जरूरी सेवाएं चालू रहेगी इसमें राशन, दवाइयां, सरकारी कार्यालय, एटीएम, बैंक, दूध और पत्रकारों को छूट दी गई है।
सरकार ने एक और अहम फैसला लिया है कि शादी समारोह, भोज करने से पहले स्थानीय थाने को सूचना देनी होगी 50 लोगों की लिस्ट भी पुलिस को पहले से देनी होगी यह फैसला मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में लिया गया इसकी सूचना सभी स्थानीय लोगों मैरिज हॉल, बैंक्विट हॉल, कम्युनिटी हॉल और युवा परिसर के संचालकों को दे दी गई है अगर किसी ने आदेश का उल्लंघन किया तो उसके ऊपर आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी।
डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने बताया कि यह फैसला लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रख कर लिया गया है हम सरकार की दी हुई गाइडलाइन के हिसाब से ही चल रहे हैं परंतु समारोह का आयोजन करने वाले को थाने में बांड भी देना होगा साथ ही कार्यक्रम में 50 लोगों से ज्यादा को शामिल नहीं करना है तारीख और जगह भी थाने में पहले से बतानी होगी और जो भी कार्यक्रम में शामिल होंगे उनको मास्क लगाना जरूरी है और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना होगा शादी और श्राद्ध के अलावा सभी तरह के कार्यक्रमों पर पाबंदी रहेगी यह सब फैसला इसलिए लिए गए हैं क्योंकि पिछले दिनों शादी समारोह में एक दूल्हे के संपर्क में आए 100 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

0 Comments