जैसा कि आप सभी जानते हैं बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। इसी बीच बिहार में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट और भी तेज हो गई है। इस कड़ी में निर्वाचन आयोग ने बिहार सरकार को पत्र लिखकर अधिकारियों के तबादले का निर्देश जारी किया है। जानकारी के अनुसार नीतीश सरकार को भेजे गए पत्र में चुनाव आयोग ने इस बार का जिक्र किया है कि बिहार के किन अधिकारियों का तबादला करना है। बताया जा रहा है कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए पत्र के पहले से ही बिहार में अधिकारियों के तबादले का सिलसिला शुरू हो चुका है।
आपको बता दें कि कड़ी में बीडीओ, सीडीपीओ, सीओ समेत कई जिलों के एमवीआई और थानेदारों का भी तबादला किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ऐसे में चुनाव आयोग द्वारा भेजे गए इस पत्र से साफ हो गया है कि बिहार में विधानसभा की चुनाव इस साल नियत समय पर ही होंगे। जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने इस संबंध में बिहार के मुख्य सचिव को पत्र लिखते हुए निर्देशों का पालन करने साथ ही निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सरकार को तत्काल अधिकारियों का तबादला करने का भी निर्देश दिया है।
बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग ने सीधे तौर पर कहा है कि चुनाव से जुड़ा कोई भी अधिकारी अपने गृह जिले में पोस्टेड नहीं रहना चाहिए। किसी भी अधिकारी को अगर जिले में पदस्थापित हुए 3 साल हो गए हैं या ऐसा 31 अक्टूबर तक हो रहा है तो उन्हें तत्काल वहां से हटाया जाए। इसके साथ ही साथ ही गृह जिला में किसी भी अधिकारी का पदस्थापन ना हो।
2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान आयोग की तरफ से पदस्थापित चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियों पर उपर्युक्त दिशा- निर्देश लागू नहीं होगा। निर्वाचन आयोग की इस चिट्ठी के बाद तबादले के दायरे में डीएम, एडीएम, एसडीएम, बीडीओ-सीओ, कार्यपालक दंडाधिकारी के साथ साथ पुलिस में दरोगा से उपर के तमाम अधिकारी आएंगे।

0 Comments