पूरे देश में कोरोना वायरस का असर दिख रहा है पर महाराष्ट्र सरकार ने गाइडलाइन के साथ शूटिंग करने की इजाजत दे दी है और जून से ही ज्यादातर सीरियल की शूटिंग शुरू हो गई है वहीं एक्ट्रेस महिमा मकवाना भी शूटिंग पर लौट चुकी हैं हाल ही में महिमा को सीने में दर्द की शिकायत होने लगी उन्होंने इस बात को मामूली समझा और वहां अपने काम पर लौट गई और शूटिंग करती रहें जब उनको परेशानी बढ़ी तो एक्ट्रेस के साथ काम करने वालों को पता चला कि उनको समस्या हो रही है और उन्होंने बिना महिमा के कोरोना रिपोर्ट आने से पहले ही उनको संक्रमित समझ कर उनसे दूरी बना दे इस बात से महिमा के दिल को बहुत ठेस पहुंचे उन्होंने यह माना कि कोरोना के समय में सबको साथ मिलकर इसका सामना करना चाहिए वही लोग साथ में आने की वजह सभी को अलग-अलग कर दिया।
महिमा ने यह बात अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की महिमा ने लिखा, ' कोरोना ने हमें एक करने की बजाय अलग कर दिया है। कोरोना इंसानियत और सेलिब्रिटीज छीन ली है। आज सुबह में अचानक हुए चेस्ट पेन के चलते उठी मैंने इसे अनदेखा किया और काम के लिए निकल गई। अचानक से दर्द बढ़ने लगा जिससे मैं डर गई। मुझे सबसे ज्यादा आश्चर्य इस बात ने किया कि लोगों ने सिर्फ यही समझा कि मैं संक्रमित हूं। लोगों के रवैया बदल गया और सब ने मुझ से दूरी बना ली। ऐसे समय में हमें इंसानियत की सबसे ज्यादा जरूरत है आप कभी नहीं समझ सकते कि आपके अप्रत्यक्ष एक्शन कैसे दिखते है। ध्यान रहे कि आप उन लोगों को कसकर पकड़ रहे जो आपके बुरे वक्त में साथ थे उन्हें प्यार दे और महत्व दें ऐसे एक्शन शब्दों से ज्यादा सुनाई देते हैं।
इसके पश्चात महिमा ने एक और पोस्ट किया और उस पर लिखा कि फिलहाल मैं घर पर हूं आराम कर रही हूं और धैर्य पूर्वक अपने रिपोर्ट का इंतजार कर रही हूं।

0 Comments