उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसवालों की हत्या करने का आरोपी विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाहर गिरफ्तार हुआ विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद उसकी मां ने बयान देते हुए कहा कि महाकाल ने ही उन्हें बचाया है जब उसकी मां से विकास दुबे के बारे में सवाल किया गया तो मां से बेटे की गिरफ्तारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि विकास हर साल महाकाल मंदिर में जाता है उन्होंने ही इस बार बचाया है।
विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद उसकी मां से कई सवाल पूछे गए तो उसमें एक सवाल यह भी था कि मां जी आपको क्या लगता है आखिर विकास दुबे के साथ क्या होगा तो मां ने जवाब दिया सरकार को जो लगे वो करे..हमारे कहने से कुछ नहीं होगा..इतनी बड़ी सरकार है.. इस टाइम तो वह सपा में है.. भाजपा में नहीं है। विकास की मां ने कहा कि अपील करने वाले करेंगे, जिन्होंने करवाया है वो ही देखेंगे।
विकास की मां पहले ही अपने बयान में बोल चुकी थी कि अगर वह दोषी है तो उसको मार देना चाहिए इसके अलावा उसके पिता ने भी पहले ही कह दिया था कि अगर मेरा बेटा अपराधी होता है तो अब तक एनकाउंटर कर दिया जाता।

0 Comments