कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय पात्रता और प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होने वाले दाखिले में अखिल भारतीय कोटे के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग को दिया जाने वाला लाभ सिर्फ केंद्रीय संस्थानों तक सीमित है।
उसके बाद बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी के इस पत्र का समर्थन करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सोनिया गांधी के पुत्र राहुल गांधी ने लिखा, 'सामाजिक न्याय के लिए सकारात्मक कार्रवाई जरूरी है।'
कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्र में कहा है कि अखिल भारतीय कोटे के तहत सभी केंद्रीय एवं प्रादेशिक मेडिकल शिक्षण संस्थानों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व आíथक रूप से कमजोर वर्गो के लिए क्रमश: 15, 7.5 व 10 फीसद सीटें आरक्षित होती हैं। हालांकि, ऑल इंडिया फे डरेशन फॉर अदर बैकवर्ड क्लासेज की ओर से जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक अखिल भारतीय कोटे के तहत ओबीसी छात्रों के लिए आरक्षण सिर्फ केंद्रीय संस्थानों तक सीमित होता है।
उसके बाद राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मेडिकल शिक्षण संस्थानों में ओबीसी आरक्षण लागू नहीं होने से वर्ष 2017 के बाद से ओबीसी छात्रों को 11,000 से अधिक सीटें गंवानी पड़ी है कॉलेजों का यह रुख 93वें संवैधानिक संशोधन का उल्लंघन है और इससे योग्य ओबीसी छात्र मेडिकल शिक्षा हासिल करने से वंचित रह जाते हैं।
सोनिया गांधी ने कहा ओबीसी छात्रों को दिया जाए आरक्षण
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पत्र के अंत में कहा कहा कि समता और सामाजिक न्याय के हित में केंद्र सरकार से मै आग्रह करती हूं कि राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के मेडिकल संस्थानों में भी मेडिकल और डेंटल के अखिल भारतीय कोटे के तहत ओबीसी छात्रों को आरक्षण दिया जाए।
आपको बता दें कि केंद्र, राज्य तथा केंद्र शासित राज्यों के चिकित्सा शिक्षण संस्थानों में अखिल भारतीय कोटा के तहत 15 फीसद अनुसूचित जाति, 7.5 फीसद अनुसूचित जनजाति और 10 फीसद आर्थिक रूप से कमजोर लोगो के लिए सीट आरक्षित हैं।

0 Comments