पीएम नरेंद्र मोदी आज सुबह अचानक लेह पहुंच गए और वहां पहुंच कर उन्होंने जायजा लिया। नरेंद्र मोदी ने जवानों का हौसला बढ़ाया प्रधानमंत्री ने सेना के वीर जवानों के साथ बहुत सारी बातचीत की साथ ही लेह यात्रा एक तीर से कई निशाने साधने जैसी है क्योंकि यह समय गलवान घाटी में बहुत ज्यादा तनाव की स्थिति चल रही है उनका यह दौरा एक बहुत बड़ा संकेत है पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी जवानों की हौसला अफजाई बहुत ही बखूबी और जोरो शोरों से की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने जवानों से हर मुद्दे पर विस्तारपूर्वक बात की उन्होंने कहा कि देश के वीर सपूतों गालवान घाटी में जो अदम्य साहस दिखाया है वह पराक्रम की पराकाष्ठा है देश को आप सभी पर गर्व है आप पर नाज है।
नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि 14 कौर की जाबांजी के किस्से हर तरफ है दुनिया में आपका अदम्य साहस देखा है। आपकी शौर्य गाथाएं घर घर में गूंज रही है भारत के दुश्मनों ने आपकी फायर भी देखी है और आपकी फ्यूरी भी देखी है। आज हर देशवासी का सर आपके यानी अपने देश के वीर सैनिकों के सामने आदर पूर्वक नतमस्तक होकर नमन कर रहा है जैसे हम जीते रहे हैं जीते रहेंगे जवानों को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि विश्व ने हमारे देश के जवानों का के पराक्रम को देखा है और विश्व शांति के लिए उनके प्रयासों को भी महसूस किया है हमारे यहां कहा जाता है कि वीर भोग्य वसुंधरा यानी वीर अपने शस्त्र की ताकत से ही मातृभूमि की रक्षा करता है। यह धरती वीर भोग्य है इसकी सुरक्षा हमारा सामर्थ्य और संकल्प हिमालय जैसा ऊंचा है।
पीएम मोदी ने आगे कहा बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट और सड़कें, पुल बनाने का बहुत तेजी से हुआ है इसका लाभ यह हुआ है कि अब आप तक सामान कम समय में पहुंचता है आत्मनिर्भर भारत बनाकर ही रहेंगे पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपके सपनों का भारत बनाने के हमारी कोशिश जारी है और हम पीछे नहीं हटेंगे। हम एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत बनाएंगे और बनाकर ही रहेंगे जवानों से जब प्रेरण मिलती है तो आत्मनिर्भर भारत का संकल्प और भी ताकतवर हो जाता है।

0 Comments