मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात को लेकर 72 घंटों के लिए इन सभी जिलों को अलर्ट जारी किया

बिहार में मानसून शुरू होने के साथ साथ तेज बारिश और वज्रपात भी जारी हो गया है इसको देखते ही मौसम विभाग ने नेपाल से सटे बिहार के उत्तरी इलाके के सभी जिलों में 72 घंटों के लिए भारी बारिश के साथ-साथ व्रजपात होने की संभावना को लेकर लोगों को अलर्ट जारी कर दिया है और उन्हें घर से बाहर निकलने के लिए बिल्कुल ही नहीं कहा है।

मौसम विभाग ने इन सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है

बताया जा रहा है कि बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने इन सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग ने कहा है कि नेपाल के तराई से सटे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सारण, मधुबनी, सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार यह सभी जिला में बारिश के साथ - साथ   बहुत ज्यादा वज्रपात होने की संभावना बताई जा रही है।

मौसम विभाग ने  अलर्ट जारी करते हुए ये भी कहा है कि इन सभी जिलों में  वज्रपात और बारिश होने के कारण जानमाल को बहुत ज्यादा नुकसान  होने की आशंका है साथ में बिजली सेवा  बाधित रहेगी और जलस्तर में बढ़ोतरी होने की आशंका भी जताई जा रही है।

नेपाल में बहुत ज्यादा बारिश के साथ व्रजपात भी हो रही है 

नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण इन जिलों को खासी परेशानियों का सामान करना पड़ सकता है गुरुवार से तेज बारिश की आशंका के बाद जल संसाधन विभाग ने सभी संबंधित इंजीनियरों को सतर्क रहने को कहा है  गुरुवार को नेपाल के तराई क्षेत्रों में बारिश शुरू हो चुकी है पूर्वानुमान के मुताबिक बारिश से स्थानीय लोगों में दहशत है हालांकि फिलहाल गंडक नदी का जलस्तर स्थिर है लेकिन नदी में 1लाख 13 हज़ार क्यूसेक पानी का बहाव हो रहा है इसको लेकर जल संसाधन विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया है।

वज्रपात से बिहार में बहुत ज्यादा लोगों की मौत हो रही है 
बिहार में बारिश और आकाशीय बिजली का कहर लगातार जारी है जिससे कि बुधवार को बिहार में आकाशीय बिजली ने एक बार फिर कहर बरसाया आकाशीय बिजली के कारण बुधवार को 12 लोगों की मौत हो गई है। 

बताया जा रहा है कि जिन लोगों की मौत वज्रपात के कारण हुई है वह लोग  इन सभी जिला के थे  बेगूसराय में 7, भागलपुर 1, मुंगेर 1, कैमूर 1, जमुई 1 और गया में 1 की मौत हुई है. बता दें कि बिहार में इस मानसून सीजन में 200 से अधिक लोगों की जान वज्रपात की चपेट में आने से जा चुकी है पिछले 25 जून को एक दिन में ही 107 लोगों को वज्रपात में जान गंवानी पड़ी थी लेकिन फिर भी इतने लोगों की जान जा रही है पर लोगों में कोई सतर्कता देखने को नहीं मिल रही है लोग लापरवाही कर रहे है।

Post a Comment

0 Comments