मोस्ट वांटेड विकास दुबे पर 5,00000 का इनाम रखा गया

सबसे बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से आ रही है जहां पर  सरकार उत्तर प्रदेश सरकार ने कानपुर मे हुए कांड के मोस्टवांटेड विकास दुबे को पकड़ने के लिए और शिकंजा कस दिया है बताया जा रहा है कि कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव मे उत्तर प्रदेश पुलिस के डिप्टी एसपी सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद फरार बताया जा रहा है।

 मुख्य आरोपित विकास दुबे पर उत्तर प्रदेश सरकार ने और बड़ा इनाम  भी घोषित कर दिया है जांच के साथ ही विकास दुबे आपराधिक गतिविधियों बढ़ रही संलिप्तता को देखते हुए योगी सरकार ने उस पर इनाम राशि ढाई लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपया का इनाम उसके ऊपर  कर दिया गया है जो भी उसे पकड़े गया उसके बारे में इंफॉर्मेशन देगा उसे ₹500000 का इनाम दिया जाएगा।

उसके बाद खबर यह भी आ रही है कि कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव मे उत्तर प्रदेश पुलिस के डिप्टी एसपी सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद फरार मुख्य आरोपित विकास दुबे के खिलाफ इसी मामले में चौबेपुर थाना में क्राइम संख्या 192/2020 में केस भी दर्ज कर दिया गया है। विकास दुबे  के पुत्र राम कुमार दुबे निवासी विकरू थाना, चौबेपुर पर पहले 25 हजार का ईनाम था, जिसको बढ़ाकर 50 हजार, 1 लाख, 2.5 लाख और अब पांच लाख कर दिया गया है अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि मोस्टवांटेड विकास दुबे को गिरफ्तार करवाने या सूचना देने वाले को अब पांच लाख रुपये इनाम राशि दी जाएगी।

  खबर सामने आ रही है कि इससे पहले कानपुर में पुलिसवालों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विकास दुबे के गुर्गों में अमर दुबे सबसे करीबी था इस हत्याकांड के वांछित अभियुक्तों के वायरल पोस्टर में अमर दुबे का नाम पहले नंबर पर था। एसटीएफ और हमीरपुर पुलिस ने बुधवार सुबह उसका एनकाउंटर कर दिया।

Post a Comment

0 Comments