बिहार में गुरुवार को तेज बारिश होने के साथ-साथ ठनका गिरने से 30 लोगों की मौत एक ही दिन में हो गई उसके बाद बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि शुक्रवार को भी अधिकतर जिलों में बारिश और वज्रपात के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने लोगों से बेवजह घरों से बाहर न निकलने की अपील की है इसके साथ ही लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की भी सलाह दीया है आपको बता दें कि गुरुवार को राज्यभर में 30 लोगों की मौत ठनके की चपेट मे आने से हुई।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार मरने वालों की संख्या 26 बताई गई है और इन सभी के आश्रितों के लिए सीएम नीतीश कुमार ने 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।
मौसम विभाग में इन जिलों के लिए क्या अलर्ट जारी
बताया जा रहा है कि मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा के अनुसार प्रदेश में अगले 48 घंटे तक ऐसी परिस्थितियां बन रही हैं, जिसके अनुसार और बहुत सारे जिलों में वज्रपात होने की संभावना बताई जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार बताया जा रहा है कि 3 जुलाई के लिए जिन जिलों में आंधी, वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है वे हैं बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, समस्तीपुर, गया और नालन्दा. वहीं बक्सर, सारण और सीवान में भी बारिश और वज्रपात की संभावना बताई जा रही है।
वज्रपात गिरने से 30 लोगो की मौत
आपको बता दें कि गुरुवार को तेज बारिश होने के कारण और वज्रपात गिरने से पटना में 9, समस्तीपुर में 8, पूर्वी चंपारण में 4, कटिहार में 3, शिवहर में 2, मधेपुरा में 2, पश्चिम चंपारण में 1 और पूर्णिया में एक लोगों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार ये संख्या अभी 26 है मौसम विभाग के अनुसार थंडरस्टोर्म के सेल एक जगह बनकर हवाओं की गति और तापमान की स्थिति के हिसाब से इधर-उधर मूवमेंट करते रहते है।
मौसम विभाग में इसकी जानकारी पहले ही दे दी थी पर लोगों ने सतर्कता नहीं बरती अगर आज सतर्कता बरती होती तो उनकी मौत वज्रपात के कारण नहीं हो पाता।

0 Comments