महाराष्ट्र में सरकार ने फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्रीज को शूटिंग करने की इजाजत दे दी है साथ ही उन्होंने 16 पेज की गाइडलाइन भी शेयर की है इसकी सूचना मिलने के बाद सभी स्टार्स ने शूटिंग पर जाने की तैयारी शुरू कर दी है वही हमारी कॉमेडियन भारती सिंह ने भी अपनी तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी है हाल ही में वह एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने साथ काम करने वाले सभी टीम मेंबर्स के लिए पीपीई किट आर्डर किए हैं क्योंकि वह चाहती है कि सभी सुरक्षित रहे और सुरक्षा के साथ कार्य करें ।
"हमारा स्टाफ हमारी वजह से कमाता हैं। उनके बारे में जब भी सोचती हूं तब लगता हैं काम जल्द से जल्द शुरू हो जाना चाहिए। भगवान की दुआ से हमने कुछ पैसे कमा के रखे हुए हैं जिसकी वजह से 2 महीना अगर लॉकडाउन बढ़ भी जाए तो ज्यादा दिक्कत नहीं होंगी। हालांकि उनका क्या जो हर दिन की कमाई पर जीते हैं? मैं अपने स्टाफ मेंबर्स को पूरी पेमेंट कर रही हूं। जितना हो सके उनकी मदद कर रही हूं। जिस तरह से खुद का ख्याल रख रही हूं उसी तरह से कोशिश हैं की उनका भी ख्याल रखूं।"
इसके अलावा और भारती ने कहा, "अब जब शूटिंग शुरू होने की बात हो रही हैं तो मैंने तय किया हैं कि मैं अपने स्टाफ मेंबर्स को अच्छे से अच्छा पीपीई किट दूंगी जिससे वे लोग सुरक्षित रहेंगे। हमने इन किट्स के आर्डर भी दे दिए हैं। गाइडलाइन के मुताबिक हमें घर से ही मेकअप करके आना हैं ताकि सेट पर ज्यादा लोग ना हो। ऐसे में कई लोगों की नौकरी जाने की संभावना भी हैं। मैंने और हर्ष (भारती के पति) ने तय किया हैं कि हम अपने घर पर उन्हें बुलाएंगे और मेकअप करेंगे ताकि उनके पैसे बनते रहे। हर्ष के तकरीबन 5 स्टाफ मेंबर्स हैं, मेरे कम से कम 7 से 8 मेंबर्स हैं। उनका ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी हैं।"

0 Comments