बिहार: पटना मे जन अधिक्कार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के मामले की अच्छी तरह से जांच करने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो से जांच कराने की मांग कीया है। पप्पू यादव ने सोमवार को पटना में कहा कि, सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की गई है। पप्पू यादव ने यह भी कहा कि सुशांत सिंह कभी भी आत्महत्या नहीं कर सकते है ।मैं इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करता हूं. वे पटना में अभिनेता के आवास पर सुशांत के परिजनों से मिलने गए थे।
बताया जा रहा है कि पटना में सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वाले सुशांत सिंह की मौत को सुसाइड केस नहीं मान रहे हैं। सुशांत सिंह के दिवंगत एक्टर के मामा का कहना है कि, 'हमें नहीं लगता कि सुशांत सुसाइड कर सकता है।पुलिस को इस मामले की तह तक जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुशांत की मौत के पीछे कोई साजिश लग रही है। हमें तो लगता है कि सुशांत का किसी ने मर्डर कर दिया है।
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के कथित सुसाइड मामले की इन्वेस्टिगेशन जारी है. पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मुम्बई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को 2 बजे के करीब कॉल आई थी. जिसके बाद मुम्बई पुलिस कमिश्नर ने डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे और बांद्रा पुलिस स्टाफ को सुशांत सिंह राजपूत के घर भेजा दिया।
पुलिस ने बताया कि जब हम पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत के रूम में तो पहुंचे तो उससे पहले ही नीचे उतार ली गई थी बॉडी
पुलिस के मुताबिक जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में 3 लोग मौजूद थे।
सुशांत सिंह राजपूत की बहन भी रूम में वहां मौजूद थीं और इन लोगों ने सुशांत सिंह राजपूत की डेडबॉडी को पहले ही नीचे उतार लिया था। उसके बाद पुलिस ने इस मामले में घर में मौजूद सुशांत सिंह राजपूत के सेफ़, उनके क्रिएटिव मैनेजर और मैनेजर के बयान दर्ज कर रहे है।
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने कहा कि 3 दिन पहले पिता को फोन किया था। सुशांत सिंह राजपूत अपने पिता को इस फोन कॉल में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए घर से बाहर न जाने की सलाह दीया था। बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के पापा कृष्ण कुमार सिंह पटना में अकेले रहते हैं
उनकी देखरेख के लिए घर में केयरटेकर रहती है, जिनका नाम लक्ष्मी है. आखिरी बार जब उन्होंने पापा की केयरटेकर लक्ष्मी देवी से बात की थी, तो सुशांत ने उनसे कहा था कि प्लीज मेरे पापा को कोरोना वायरस से बचाना। मेरे पिताजी का अच्छे से ख्याल रखना।
खबर मिली है कि सुशांत सिंह राजपूत का मुंबई में सोमवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस बात की जानकारी सुशांत के फैमिली फ्रेंड निशांत जैन ने दीयाहै. बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवार वाले पटना से मुंबई पहुंच गए हैं. बेटे के निधन की खबर सुनकर उनके पिता की हालत बहुत नाजुक हो गई है।

0 Comments