समस्तीपुर में मुख्यमंत्री सात निश्चय अंतर्गत नल जल योजना से पानी ना मिलने पर लोगों ने की सड़क जाम कर किया नारेबाजी


समस्तीपुर : देश के हर राज्य मे हर रोज कोई न कोई घटना होती ही रहती है । ऐसी ही एक घटना की खबर बिहार के समस्तीपुर से आ रही है । आपको बता दें कि यह घटना विभूतिपुर प्रखंड की विभूतिपुर उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर 11 की है। यहां नल जल योजना के तहत पानी ना आने की वजह से  लोगों में  बहुत क्रोध आ गया । बताया जा रहा है कि पंचायत के वार्ड नंबर 11 में मुख्यमंत्री सात निश्चय अन्तर्गत नल जल योजना से पानी नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों ने खोकसाहा-कल्याणपुर पथ को किन्हेरी टोला के समीप करीब एक घंटे तक जाम कर के नारेबाजी की। 

आपको बता दें कि जल की  पूर्ति ना होने से महिलाएं खाली बाल्टी दिखाते हुए विरोध जता रही थीं। लोगों के गुस्से के इस क्रम में जाम होने के कारण राहगीरों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि आक्रोशित ग्रामीण वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति पर मनमानी का आरोप लगा रहे थे। बताया जा रहा है कि कि नल जल योजना का पानी टंकी बहुत पहले ही बन गया। लेकिन, अभी तक लोगों को पानी नहीं मिल रहा है।

 जानकारी मिली है कि जब प्रशासन को सड़क जाम की भनक लगी तो उन्होंने आनन-फानन में नल का टोटी लगाना शुरू कर दिया गया। आपको बता दें कि जिला पार्षद रीना राय के पति अभिषेक कुमार अनल, स्थानीय पंसस रामेश्वर ठाकुर और वार्ड सदस्य के आश्वासन पर जाम समाप्त कराया गया। 

सब ने मिलकर लोगों को शांत कराया और राहगीरों के परेशानियों को  कम किया । लोगों को शांत कराते हुए बीडीओ धीरज कुमार ने बताया कि पंचायत सचिव को आवश्यक निर्देश दिया गया है। उन्होंने  लोगों को  यह  विश्वास दिलाया कि प्रशासन सचिव द्वारा जल्द ही आप सभी के समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments