जैसा कि आप सभी जानते हैं टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ ने कल सुसाइड कर लिया। आपको बता दें कि सिया कक्कर का सुसाइड करना उनके प्रशंसकों को बेसदा कर गया है। उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर बेहद भावुक अंदाज में विदाई दे रहे हैं। सिया कक्कड़ के चाहने वाले हर उम्रवर्ग के हैं। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, सिया को टिक टॉक पर 11 लाख लोग फॉलो करते थे, जबकि इंस्टाग्राम पर भी करीब 91 हजार लोग उससे जुड़े हुए थे। यहां पर यह भी गौर करने वाली बात है कि पूर्वी दिल्ली में गीता कॉलोनी स्थित अपने घर पर सुसाइड करने वाली 16 साल की टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ ने बेहद कम उम्र में काफी नाम कमाया था।
आपको बता दें कि लोकप्रियता में उन्होंने अपनी हमउम्र कई टिकटॉक स्टार को काफी पीछे छोड़ दिया था। अपने लाखों प्रशंसक बना चुकीं महज 16 साल की सिया टिकटॉक वीडियो बनाकर महीने एक से डेढ़ लाख रुपये तक कमा लेती थीं। इतनी कम उम्र में टिकटॉक वीडियो के जरिये इतनी बड़ी रकम सामान्य बात नहीं है, इससे जाहिर होता है कि किस तरह इन नन्ही स्टार ने सोशल मीडिया में अपनी जगह बनाई थी।
हर नए टिकटॉक वीडियो का इंतजार करते थे प्रशंसक
आपको बता दें कि सिया कक्कड़ की लोकप्रियता का आलम यह था कि उसके प्रशंसकों को टिकटॉक के हर नए वीडियो का इंतजार रहता था। प्रशंसक बेसब्री से सिया के वीडियो का इंतजार करते थे। वहीं, सिया सोशल मीडिया पर पॉपुलर सेलिब्रिटी थीं और यह वजह है कि इस खबर से उनके प्रशंसक काफी हैरान हैं। उनके प्रशंसक यह जानने भी चाहते हैं कि आखिर किन वजहों के चलते सिया ने सुसाइड किया? सिया के सुसाइड पर पिता ने साधी चुप्पी तो भाई बोला- आत्मा की शांति के लिए दुआ करो।
सिया के आखिरी वीडियो को प्रशंसक कर रहे याद
सिया ने पिछले इंस्टाग्राम पर अपने डांस का एक वीडियो डाला था। इस वीडियों में वह एक पंजाबी गीत पर बिंदास अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं कि इसमें वह बेहद खुश नजर आ रही थीं। यही वजह है कि लोग इस आत्महत्या को लेकर सवाल कर रहे हैं कि खुश रहने वाला इंसान आत्महत्या जैसा कदम कैसे उठा सकता है?
12वीं छात्रा थी सिया कक्कड़
जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि सिया कक्कड़ 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। छात्रा सिया अपने दोस्तों में काफी लोकप्रिय थीं। स्कूल में तकरीबन हर छात्र उनको जानता और पहचानता था। आपको बता दें कि सिया कक्कड़ के सुसाइड के बाद उनके पुरुष और महिला मित्र उन्हें सोशल मीडिया पर याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि डॉ. आरके बंसल बच्चों और किशोरों के आत्हत्या जैसा कदम उठाने को सभ्य समाज की विफलता मानते हैं। उनका कहना है कि माता-पिता और बच्चों की बीच वार्तालाप हमेशा होना चाहिए। माता-पिता को चाहिए कि वह अपने बच्चों को अपने बैठाए, उनसे बात करें। और हां जब भी अपने बच्चे के व्यवहार में बदलाव देखें तो सतर्क हो जाएं। उन्होंने कहा कि बच्चा ज्यादा अकेला रहने लगे, वाट्सऐप पर ज्यादा व्यस्त हो और फोन पर अधिक बात करें तो ऐसी स्थिति में माता-पिता को सचेत हो जाना चाहिए।

0 Comments