नई दिल्ली : मौसम विभाग के द्वारा यह जानकारी दी गयी है कि चक्रवात निसर्ग महाराष्ट्र तट से टकरा गया है। लैंडफॉल की प्रक्रिया अगले तीन घंटे में पूरी होगी।इस दौरान हवा की गति 100 से 120 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। सबसे ज्यादा इसका असर मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में देखने को मिलेगा। इसी बीच चक्रवात निसर्ग के मद्देनजर गोवा के मिरामार बीच पर तेज हवाओं और ज्वार ने दस्तक दे दीया है।
एनडीआरएफ के महानिदेशक एसएन प्रधान के अनुसार दोनों राज्यों में एनडीआरएफ की करीब 43 टीमें तैनात की गई हैं। चक्रवात के रास्ते से करीब 1 लाख लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। हम एक साथ दो खतरों से निपट रहे हैं, महाराष्ट्र खासतौर पर कोरोना वायरस (COVID-19) का हॉटस्पॉट है।
मुंबई से 200 किलोमीटर की दूरी पर
इससे पहले विभाग ने जानकारी दी थी कि निसर्ग तूफान मुंबई से 200 किलोमीटर की दूरी पर है। पणजी शहर के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने गोवा के लिए अधिकांश इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।
गोवा बीच पर ज्वार ने दस्तक दी
चक्रवात निसर्ग के मद्देनजर गोवा में मिरामार बीच पर तेज हवाओं और ज्वार ने दस्तक दे दी है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने इसका वीडियो जारी किया है।
पिछले 6 घंटों के दौरान 13 किमी प्रति घंटे की गति के साथ आगे बढ़ा
मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक निसर्ग पिछले 6 घंटों के दौरान 13 किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तरी महाराष्ट्र तट की ओर बढ़ा। यह अलीबाग से 155 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और मुंबई से 200 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित है।
दमन में एनडीआरएफ की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार दमन में चक्रवात 'निसर्ग' के मद्देनजर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है। एनडीआरएफ की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश और कर्नाटक में बारिश का अनुमान लगाया गया है
बताया जा रहा है कि मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों मे मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। विभाग के अनुसार तटीय कर्नाटक और मराठावाड़ा में भी बारिश के अनुमान हैं। इसके अलावा अगले 24 घंटों में मुंबई समेत महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं।
मुंबई और महानगरीय क्षेत्रों में बारिश
लैंडफॉल से पहले महाराष्ट्र के मुंबई और महानगरीय क्षेत्रों में मंगलवार शाम से बारिश शुरू हो गई। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार यह रात में और तेज हो गई।
महाराष्ट्र और गुजरात में भी आपदा प्रतिक्रिया तंत्र सक्रिय कर दिया गया है
बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र और गुजरात दोनों ही राज्यों में एनडीआरएफ की टीमें तैनात कर दिया गया है, और प्रभावित होने वाले संभावित इलाकों से लोगों को बाहर निकाला भी जा रहा है। आपको बता दें कि दोनों पश्चिमी राज्य, पहले से ही बहुत ज्यादा कोरोना संक्रमण जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं, और अब उसके बाद एक और मुसीबत आ खरी हुई है । इन दोनों राज्यों पर ऐसा लग रहा है कि उन पर पहाड़ का मुसीबत टूट पड़ा है।
लोगों की सुरक्षा के लिए चौक बंदी का व्यवस्था किया गया
महाराष्ट्र समेत गुजरात, केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीयू और दादर नगर हवेली में लोगों की सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहां कि आप लोग बिल्कुल ही ना घबराए हम आपके साथ हैं, नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र, गुजरात, दमन दीव, दादरा और नगर हवेली को सभी लोगों को सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा है कि हमसे जहां तक बन सकेगा हम आपकी सारी जरूरतों को पूरा करेंगे और आपकी सहायता के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में भारी वर्षा होने की संभावना बताई जा रही है
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के पालघर, पुणे, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, धुले, नंदुरबार और नासिक में भारी वर्षा होने की संभावना है। विभाग ने मछुआरों को अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप क्षेत्र और केरल तट के आस-पास नहीं जाने का आदेश दिया गया है

0 Comments