देश के चर्चित मामला जेसिका लाल हत्याकांड में उम्र कैद की सजा काट रहे मनु शर्मा को रिहा कर दिया गया है उस की रिहाई सजा पूरी होने से पहले ही कर दी गयी क्योंकि उसका व्यवहार जेल में काफी अच्छा रहा इसलिए उसको जल्दी ही रिहा कर दिया गया इस मामले पर प्रतिक्रिया करते हुए विद्या बालन ने कहा कि इस तरह के लोगों को जितने भी सजा दी जाए वह कम है विद्या बालन ने जेसिका हत्याकांड पर बनी फिर मैं भी काम किया है ।
विद्या बालन ने एक बातचीत में कहां की,"व्यक्तिगत रूप से मुझे नहीं लगता कि उसके लिए या उसके जैसे लोगों के लिए जेल की कितनी भी सजा पर्याप्त होगी। इसलिए वो हमेशा मेरे दिमाग में घूमता रहेगा। हां, हो सकता है कि वो तरह बदल गया हो। ऐसा ही हुआ हो। मुझे उम्मीद है कि अब वो सुधर गया होगा। इतना वक्त जेल में बिताने के बाद सभी आपसे यही उम्मीद कर सकते हैं। जेल में रखने का मकसद भी यही होता है, कि तुम सुधार करो। तो हमें यही उम्मीद करना चाहिए कि ऐसा ही हुआ होगा।"
जेसिका हत्याकांड पर साल 2011 में फिल्म बनी थी और उस में विद्या बालन ने मृतिका की बहन सबरीना का किरदार निभाया था इस फिल्म में उन सभी मुश्किलों को बताया गया है जिनका सामना सबरीना ने अपनी बहन के दोषियों को सजा दिलवाने के लिए करना पड़ा था।

0 Comments