कोरोना वायरस के काल में अच्छी खबरें मुश्किल से ही मिलती है. मलाला यूसुफजई को कौन नहीं जानता है. नोबेल शांति पुरस्कार जीत चुकी एक्टिविस्ट मलाला यूसुफजई ने दुनिया भर में मशहूर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर लिया है. मलाला यूसुफजई ने हाल ही में ऑक्सफोर्ड से फिलोसॉफी, पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स में डिग्री हासिल की है. इसी खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने भी मलाला को शुभकामनाएं दी है.
प्रियंका चोपड़ा मलाला यूसुफजई की बहुत बड़ी फैन है, वे अक्सर मलाला यूसुफजई के बारे में बात करती है. इस बार प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है. इस स्टोरी में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी खुद की फोटो पोस्ट की है जिसमें उनके साथ मलाला यूसुफजई नजर आ रही है. इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन लिखा है कि हैप्पी ग्रेजुएशन मलाला. तुम्हारी ऑक्सफोर्ड से फिलोसॉफी, पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स डिग्री एक शानदार अचीवमेंट है. मैं इस बात से बहुत प्राउड महसूस कर रही हूं.
आपको बता दें कि इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा ने मलाला यूसुफजई के इंस्टाग्राम पोस्ट पर उन्हें बधाई दी थी. मलाला यूसुफजई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से ग्रेजुएशन के सेलिब्रेशन पर दो तस्वीरें शेयर की थीं. इन फोटो पर प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट किया था और लिखा था कि बधाई हो मलाला. ये बेहद ही खास है.
जहां तक प्रियंका चोपड़ा की बात है तो प्रियंका चोपड़ा की आखिरी फिल्म दी स्काई इज पिंक थी. जिसे शोनाली बोस ने डायरेक्ट किया था. प्रियंका चोपड़ा के अलावा इस फिल्म में जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी थे.

0 Comments