तिरुवनंतपुरम: आपको बता दें कि केरल के तिरुवनंतपुरम में कुछ लोगों द्वारा गर्भवती भूखी हथिनी को पटाखों से भरा अनानास खिलाने के बाद तड़प-तड़प कर हुई उसकी मौत इन दिनों चर्चा में है। बताया जा रहा है कि इस घटना से सभी वर्ग के लोग अचंभित हैं और उन लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय वन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस घटना पर अपराधियों को सजा दिलाने का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि केरल में एक हथिनी को मारना बेहद ही चौंकाने वाला मामला है। यह बहुत ही क्रूर है और ये कोई भारतीय संस्कृति नहीं है। इसे बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जांच वन्यजीवल के द्वारा किया जाएगा जांच
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने इस मामले के लिए पहले ही अपने सीनियर अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा है। उन्होंने यह भी कहा की हम सभी दोषियों को सजा देंगे कोई भी आरोपित सजा से बच नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले महीने केरल के मलप्पुरम जिले में एक गर्भवती भूखी हथिनी की निर्मम हत्या के मामले की जांच वन्यजीव अपराध जांच दल करेगा।
केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट
आपको यह बता दें कि केंद्र सरकार ने इस मामले पर गंभीर रुख अपनाते हुए राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों द्वारा पटाखे से बड़ा अनानास खिलाने से एक गर्भवती हथिनी की मौत हो गई। इसके खाने के बाद उसके मुंह में विस्फोट हो गया और तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गई। इस घटना पर जोर पकड़ते ही मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि इस मामले में प्रारंभिक जांच शुरू हो गई है और पुलिस को इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
बॉलीवुड में भी गुस्सा
आपको यह भी बता दें कि इस आमनवीय घटना के बाद बॉलीवुड जगत में गुस्सा बना हुआ है। इस मामले पर उन्होंने आरोपित लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लेने की बात की है। अभिनेता अक्षय कुमार, रणदीप हुड्डा और एक्टर्स अनुष्का शर्मा और आलिया भट्ट ने इस घटन पर रोष प्रकट करते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

0 Comments