कोरोना वायरस की महामारी से सभी परेशान है सभी इसी कोशिश में लगे हैं कि जल्दी इसका तोड़ निकल जाए और कोई दवाई बन जाए। योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि कंपनी ने दावा कर दिया है कि उन्होंने कोरोना वायरस की दवाई तैयार कर ली है रामदेव जी ने कहा है कि दुनिया जिसका इंतजार कर रही थी उस कोरोना वायरस की दवाई बन गई है। कोरोना वायरस की पहली आयुर्वेदिक दवाई पतंजलि ने तैयार कर दी है जिसका नाम कोरोनिल है।
बाबा रामदेव जी ने कहा है कि हमने क्लीनिकल कंट्रोल स्टडी की 100 लोगों पर इसका टेस्ट किया 3 दिन के अंदर 65 फीसदी भी रोगी पॉजिटिव नेगेटिव हो गए।
बाबा रामदेव जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ' सात दिन में सौ फीसदी लोग ठीक हो गए, हमने पूरी रिसर्च के साथ इसे तैयार किया है। हमारी दवाई का सौ फीसदी रिकवरी रेट है और शून्य फीसदी डेथ रेट है। रामदेव ने कहा कि भले ही लोग अभी हमसे इस दावे पर प्रश्न करें, हमारे पास हर सवाल का जवाब है। हमने सभी वैज्ञानिक नियमों का पालन किया है। आयुर्वेद से बनी इस दवाई को अगले सात दिनों में पतंजलि के स्टोर पर मिलेगी, इसके अलावा सोमवार को एक ऐप लॉन्च किया जाएगा जिसकी मदद से घर पर ये दवाई पहुंचाई जाएगी। इस दवाई को बनाने में सिर्फ देसी सामान का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें मुलैठी-काढ़ा समेत कई चीज़ों को डाला गया है। साथ ही गिलोय, अश्वगंधा, तुलसी, श्वासरि का भी इस्तेमाल किया गया।

0 Comments