मुंबई : कोरोना वायरस की महामारी से पूरा देश ने आग लग रहा है । ऐसे में सरकार ने पूरे देश में लॉक डाउन का आदेश जारी कर रखा है । आपको यह बता दें कि कोरोना वायरस महामारी आने के बाद से करीब तीन महीने का समय हो गया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की अभी शुरुआत नहीं हुई है। बहुत कम बार ऐसा देखा गया है, जब क्रिकेट ही नहीं, बल्कि तमाम खेलों पर इतना असर पड़ा है। हालांकि, अब क्रिकेट की शुरुआत जुलाई में होने की संभावना है, लेकिन क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि खेल में दुनिया बदलने की ताकत है।
जानकारी के अनुसार दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के शब्दों को कोट करते हुए शनिवार को कहा है कि खेल में दुनिया बदलने की ताकत है। दरअसल, सचिन तेंदुलकर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 2019 विश्व कप फाइनल चल रहा है, जिसमें इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अंतिम गेंद डालते हुए दिखाई दे रहे हैं और इसके बाद इंग्लैंड जीत जाती है।
बताया जा रहा है कि दाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "नेल्सन मंडेला ने कहा था, खेल में दुनिया को बदलने की ताकत है। यह दुनिया को एक तरह से एकजुट करने की शक्ति रखता है जो बहुत कम लोग करते हैं। बुद्धिमानी के शब्द।" सचिन का यह वीडियो अमेरिका में पुलिस हिरासत में मारे गए अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड के संदर्भ में है। ये मुद्दा काफी दिनों से चर्चा में है।
वेस्टइंडीज टीम के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी और क्रिस गेल ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि क्रिकेट में भी नस्लभेदी टिप्पणी होती रही हैं और वे खुद इसका शिकार हुए हैं।

0 Comments