पूरे देश में कोरोना संकट छाया हुआ है लॉकडाउन होने की वजह से देश की अर्थव्यवस्था गड़बड़ा गई है इन सब हालात को देखते हुए मोदी सरकार ने सभी योजनाओं को बंद करने का फैसला ले लिया है जो 2020-21 के आम बजट में ऐलान किए गए थे ।यह सभी उन योजनाओं पर लागू होगा जो वित्त मंत्रालय के खर्च विभाग में सैद्धांतिक की मंजूरी दे रखी है ।
सरकार ने आम बजट मे अधिक निर्यात कर्ज के वितरण के उद्देश्य की पूर्ति के लिए एक नई योजना ‘निर्विक’ शुरू करने का प्रस्ताव था. इसके तहत मुख्यत: छोटे निर्यातकों को आवश्यक सहयोग दिए जाने की बात कही गई थी. इसी तरह एक राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन शुरू किए जाने का भी प्रस्ताव था. रेलवे और नागर विमानन मंत्रालय की ओर से क्रमशः “किसान रेल” और “कृषि उड़ान” की शुरुआत का ऐलान हुआ था. इसके अलावा बजट में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) व्यवस्था के तहत राज्यों के साथ सहयोग से 5 नवीन ‘स्मार्ट सिटी’ विकसित करने का प्रस्ताव किया गया था. मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सेमी-कंडक्टर पैकेजिंग के निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए भी एक योजना की शुरुआत होनी थी.
हम आपको बता दें कि सरकार के आत्मनिर्भर योजना पर यह सभी नियम लागू नहीं होंगे सरकार ने करीब 21 लाख करोड के योजना का ऐलान किया था प्रधानमंत्री कल्याण योजना भी शामिल है हालांकि सरकार की ओर से स्पष्ट तौर पर उन योजनाओं के बारे में नाम नहीं बताया गया है जिन्हें वहां बंद कर रहे हैं पर आम बजट में मुख्य तौर पर जो योजनाएं शुरु हुई थी या फिर जिन योजनाओं को मंजूरी दी गई थी वहां शामिल हो सकती है।

0 Comments