पूरे देश में कोरोना वायरस की वजह से हाल बेहाल है वही देश में ट्रेन यातायात भी इतने समय से बंद है सिर्फ स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है जिससे जो लोग फंसे हुए हैं वहां अपने घर पहुंच अनुमान लगाया गया था कि अब जल्द ही रेलवे अपनी सभी ट्रेनें शुरू कर देगा पर रेलवे ने शुक्रवार को यह बात साफ कर दी है कि अभी मौजूदा हालात को देखते हुए निकट भविष्य में सभी ट्रेनें चला पाना असंभव है इसलिए जरूरत पड़ने पर स्पेशल ट्रेनों चलती रहेगी और उस पर भी कड़ी नजर रहेगी।
रेलवे विनोद यादव ने बताया कि कोरोना के हालात और डिमांड को देखते हुए जल्द ऐसी और ट्रेनें चलाई जा सकती है ज्यादा से ज्यादा लोग अपने घर जाना चाहते हैं इसमें यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाले की संख्या ज़्यादा है।
देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं इसलिए रेलवे ने 12 अगस्त तक रेगुलर मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है साथ ही यात्री को कहा गया है कि कोई भी टिकट बुक नहीं करवा पाएंगे साथ ही जिनके 1 जुलाई से 12 अगस्त तक टिकट बुक करवाए हुए हैं तो उसको कैंसिल भी माने जाएंगे साथ ही रेलवे ने यह भी साफ कर दिया कि टिकट का 100 प्रतिशत रिफंड कर दिया जाएगा रेलवे ने इससे पहले 30 जून तक रेगुलर ट्रेन सेवा कैंसिल करने का फैसला लिया था पर अब उन्होंने यह बढ़ाकर 12 अगस्त तक कर दिया है अब देखना यह है कि 12 अगस्त तक हालात सुधरेंगे तो ट्रेन चलेगी या फिर आगे भी इस सुविधा को थोड़े टाइम तक और बंद रखा जाएगा।

0 Comments