सावधान.....सोनू सूद के नाम पर पैसे लूटने की कर रहे हैं लोग कोशिश


 पूरे लॉकडाउन में  सोनू सुद मसीहा  के रूप में सामने आए हैं उन्होंने प्रवासी मजदूरों को कभी ट्रेन से तो कभी बस के द्वारा उनके घर भेजा है लोगों के खाने की व्यवस्था और जरूरत  के सामान मुहैया करवाए हैं। उनकी इतनी मदद करते हुए देख लोगों को रास नहीं आ रहा है और लोग अब उनके नाम से धोखाधड़ी करने लगे हैं और खुद को उनका मैनेजर बता कर पैसे लूटने की साजिश कर रहे हैं यह जानकारी खुद सोनू सूद ने देते हुए सभी को अलर्ट रहने के लिए कहा यह जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की ।

सोनु सूद ने अपने टि्वटर अकाउंट पर लिखा,"दोस्तों कुछ लोग आपकी ज़रूरत का फायदा उठाने के लिए आपसे संपर्क करेंगे जो भी सेवा हम श्रमिकों के लिए कर रहे हैं वह बिल्कुल निशुल्क है आपसे अगर कोई भी व्यक्ति मेरा नाम लेकर पैसे मांगे तो मना कर दीजिए और तुरंत हमें या करीबी पुलिस अफसरों को रिपोर्ट कीजिए ।"


सोनु सूद ने एक  फोटो भी शेयर की है जिसमें पैसे मांगने  वाला व्यक्ति खुद को सोनू का मैनेजर बता रहा है और सोनू सूद के नाम पर उसने ₹5000 मांग की है ।


हम आपको बता दें कि सोनू सूद इस कदर मदद कर रहे हैं लोगों की जिसकी  वज़ह  से वो महज रात को 5 घंटे की ही नींद लेते हैं वह लगातार 18 घंटे तक यही काम में लगे रहते हैं कि लोगों को किस तरीके से मदद की जाए और उनको उनके घरों तक पहुंचाया जाए उनके खाने का इंतजाम किया जाए यह बात खुद उनकी पत्नी सोनाली सूद ने बताई सोनू सुद करीबन 25000 से ज्यादा लोगों को अभी तक उनके घर पहुंचा चुके हैं ।

Post a Comment

0 Comments