जैसा कि आप सभी जानते हैं देश में कोरोना वायरस की महामारी से पूरा देश लड़ रहा है। इसी बीच आज आंतरारष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व कोरोना वायरस महामारी के कारण योग की आवश्यकता को आज और भी अधिक महसूस कर रहा है। उन्होंने बताया कि यदि हमारी इम्युनिटी मजबूत है तो यह बीमारी से लड़ने में मदद करता है। ऐसे कई योग अभ्यास हैं, जो हमारी इम्युनिटी को बढ़ावा देते हैं और मेटाबोलिज्म सुधारते हैं। कोरोना आपके श्वसन तंत्र पर हमला करता है। 'प्राणायाम' श्वास व्यायाम एक ऐसी चीज है जो हमारी श्वसन प्रणाली को मजबूत बनाने में हमारी सबसे अधिक मदद करती है।
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने इससे पहले कहा कि 6 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। यह दिन एकजुटता और सार्वभौमिक भाईचारे का दिन है। यह लोगों को साथ लाय है। यह एकता के लिए एक शक्ति के रूप में उभरा है और मानवता के बंधनों को गहरा करता है। यह भेदभाव नहीं करता। यह जाति, रंग, विश्वास और वंश से परे है।
आपको बता दें कि कोरोना मद्देनजर लोग एक जगह एकत्र नहीं हो सकते, ऐसे में इस साल योग दिवस पर कोई सामूहिक आयोजन नहीं हो रहा है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों की जोड़ने की तैयारी है। इस आयोजन की थीम 'घर पर करें योग और परिवार के साथ करें योग' है। गौरतलब है कि पीएम मोदी के पहल पर 2015 से हर साल 21 जून को योग दिवस मनाया जा रहा है।
दिल्ली के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2020 पर विभिन्न समुदायों के लोगों के साथ योग करते हुए।
दिल्ली के केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2020 पर अपने परिवार के साथ अपने आवास पर योग करते हुए।
आपको बता दें कि लद्दाख आइटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के जवान आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शून्य तापमान में 18,000 फीट की ऊंचाई पर योग कर रहे हैं।
आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा योग एक ऐसा माध्यम है जो शरीर व मन, क्रिया व विचार और मनुष्य व प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। मोदी जी के प्रयासों के कारण योग को वैश्विक स्वीकृति मिली , जो संपूर्ण मानवता के लिए भारतीय संस्कृति का एक अनमोल उपहार है।
उत्तराखंड के योग गुरु बाबा रामदेव हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2020 पर योग करते हुए।

0 Comments