जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने नीतीश कुमार के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला


बिहार: पटना मे जन अधिकारपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव  मशाल लेकर बिहार सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर गये ।
बताया जा रहा है कि पप्पू यादव ने नीतीश सरकार को तानाशाह बोलते हुए इसके खिलाफ विरोध का शंख बजा फूंक दिया ।उसके बाद पप्पू यादव ने कहा कि विरोध की ये मसाल एक प्रतीक है। क्योंकि नीतीश सरकार ने मजदूरों, मध्यम वर्ग के लोगों और छात्रों को उनके हालत पर छोड़ दिया है अभी नीतीश सरकार को इन लोगों का साथ देना चाहिए लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। 


पप्पू यादव ने कहा कि इस विरोध के मशाल को हम हर गांव -गांव और गली- गली पहुंचाऐगे, मैंने छात्रों, कलाकारों और व्यापारियों के समर्थन में ये मशाल जुलूस निकाला है। 

पप्पू यादव ने कहा की ये  मशाल जुलूस उत्तरी मंदिरी स्थित जाप कार्यालय से निकलकर आयकर चौराहा तक गया।  बताया जा रहा है कि पप्पू यादव ने पहले ही एलान किया था कि अगर छात्रों नीतीश कुमार ने स्कूली बच्चों का  तीन महीने का स्कूल फ़ीस माफ़ और छोटे व्यापारियों और स्कूलों का बिजली बिल, लोन का ईएमआई और होल्डिंग टैक्स माफ़ नही किया,तो हम मशाल जुलूस निकालेंगे। बताया जा रहा है,कि इस मशाल जुलूस में लगभग 500 लोग शामिल हुए और सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया।


बताया जा रहा है कि पप्पू यादव  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा  नीतीश कुमार को छात्रों और मजदूरों की कोई परवाह नहीं है अगर उनको इन लोगों की परवाह होती तो वह इनके बारे में सोचते पिछले कुछ दिनों में 30 लाख प्रवासी मज़दूर जो बिहार वापस लौटे थे।
उनके लिए अभी तक नीतीश  कुमार ने कुछ भी नहीं किया है अगर थोड़ा भी सोचते तो वो उनके लीऐ  रोजगार की व्यवस्था करते लेकिन उन्होंने गरीबो के बारे में  कोई फैसला नहीं लिया।  पप्पू यादव ने कहा कि अगर सरकार ने छात्रों और गरीबों के हक़ में फैसला नहीं लिया तो हम जमकर इसका विरोध करेंगे। 


  राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज अहमद ने बताया कि पार्टी के द्वारा जनहित के मुद्दे तथा मजदूरों के सवाल पर अनवरत आंदोलन तथा उनको सहायता पार्टी के नेता पप्पू यादव के द्वारा पहुंचाई जा रही है साथ ही साथ लोगों से इस अवसर पर मजबूती के साथ खड़े होने का आह्वान किया जा रहा है उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार हर मामले में पूरी तरह से फेल हो गए है, क्योंकि नीतीश कुमार के द्वारा गरीब तथा मजदूरों को कोई सहायता नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि सिर्फ पुराने रिकॉर्ड को बजाकर लोगों को दिग्भ्रमित किया जा रहा है।

 जाप के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता  प्रेमचंद सिंह  ,राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू ,अकबर अली परवेज़, मंजयलाल राय,  प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा ,सेवादल के  राष्ट्रीय संयोजक  हरे राम ,प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश लालू ,प्रदेश महासचिव शंकर पटेल ,जावेद इकबाल, निरंजन कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अकबर अली, महिला प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष गुल्फीसा जबी  सुगन,पटना पूर्वी अध्यक्ष नवल यादव, महानगर अध्यक्ष दिलीप यादव ,छात्र परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार सहित अन्य गणमान्य छात्र  युवा नेता सभी लोग वहां पर एक साथ उपस्थित  थे।

Post a Comment

0 Comments