क्या दिल्ली में फ़िर से होंगे बाजार बंद?


दिल्ली में कोरोना वायरस का खतरा बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है और कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है इस वजह से हर कोई चिंता में आ गया है कि बाजार से खुले होने की वजह से यह संख्या और ज्यादा ना बढ़ जाए इसलिए अब व्यापारियों को चिंता सता रही है और उन्होंने व्यापारियों के संगठन  कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने दिल्ली की टेडर्स बॉडी को एक ऑनलाइन सर्वे भेजा है और अपना सुझाव मांगा है कि क्या किया जाए आखिर दिल्ली के बाजारों को एक बार फिर बंद करना चाहिए या नहीं।

आज शाम तक ही इस पर व्यापारियों की और से राय भेज दी जाएगी जिस पर कल शनिवार तक फैसला लिया जा सकता है और उम्मीद है कि दिल्ली में दुकानें बंद हो सकती है क्योंकि दिल्ली में संख्या बहुत ज्यादा पड़ रही है जिससे लोगों में अप दहशत का माहौल हो गया है इन्हीं सब को देखते हुए यह फैसला लिया जा सकता है।

साथ ही आज दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मीडिया को भी कहा है कि दिल्ली में लोकडॉउन को फिर से लागू नहीं किया जाएगा बढ़ते मामलों के बीच इसी तरह की अटकलें थी कि दिल्ली में लॉकडाउन लौट सकता है और सभी दुकानें और दी गई छूट बंद हो सकती है पर सत्येंद्र जैन ने  कहा लोकडॉउन  फिर से नहीं होगा और जो भी ख़बरें उड़ रही है इन सबको अटकलें लगाते हुए खारिज कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने जो आंकड़े बताएं है उसके  हिसाब से दिल्ली में 40,000 से अधिक मामले हैं और 1085 लोगों की मौत हो गई है। 

Post a Comment

0 Comments