सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार के दिन फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था उनके जाने का दुख पूरे देश को है और सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद एक्टर के विचार और उनके आइडिया को शेयर करने के लिए एक वेबसाइट लांच की है सुशांत की टीम ने बताया कि Self Musing सुशांत का एक बहुत बड़ा सपना था।
सुशांत की टीम ने वेबसाइट लॉन्च करते हुए सुशांत सिंह राजपूत के फेसबुक पेज पर लिखा, 'वो हमसे दूर चला गया लेकिन अभी भी हमारे बीच जिंदा है। #SelfMusing शुरू कर रहे हैं। आप जैसे प्रशंसक सुशांत के लिए वास्तविक "गॉडफादर" थे। जैसा कि उनसे वादा किया गया था, इस स्पेस को उनके सभी विचारों, शिक्षाओं, सपनों और इच्छाओं में परिवर्तित करना। हां, हम सभी पॉजिटिव एनर्जी को यहां डाल रहे हैं. जिन्हें वो अपने पीछे छोड़ गए हैं। #AlwaysAlive #BestofSSR। सुशांत सिंह राजपूत एक भारतीय अभिनेता, डांसर, उद्यमी और परोपकारी व्यक्ति थे। # SelfMuse उनका जुनून था। जैसा कि उनसे वादा किया गया था, ये एक ऐसा स्थान है जिसमें उनके सभी विचार, सीख और इच्छाएं होंगी। वो चाहते थे कि लोग इन सब के बारे में जानें।'
मिली जानकारी के हिसाब से यह वेबसाइट अभी डेवलपिंग हो रही है और सिर्फ अभी हम होम पेज ही देख सकते हैं।

0 Comments