बॉलीवुड स्टार और फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी का अर्थ 46 वा जन्मदिवस है इस मौके पर सभी ने उनको तहेदिल से बर्थडे विश किया और उनकी लंबी आयु की कामना की इन सबके अलावा शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने उनका बर्थडे स्पेशल बनाने के साथ-साथ ही सोशल मीडिया पर एक बहुत अच्छी वीडियो शेयर करते हुए अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी को जन्मदिन की बधाई दी उन्होंने वीडियो शेयर करने के साथ-साथ एक बहुत ही प्यारे अंदाज में बहुत प्यार भरी पोस्ट भी लिखी ।
पोस्ट में राज ने लिखा,'मेरी प्रिय पत्नी, तुम वो औरत हो, जो मेरी कमियों को अपने प्यार से समाप्त कर देती हो। बस तुम्हें मुस्कुराता देखकर ही सबसे खराब दिन भी जगमगाने लगता है और यही तुम्हारा महत्व बताता है। तुम सिर्फ मेरे बच्चों की मां नहीं हो, बल्कि मेरे जीवन और दिल की रानी भी हो। मैं तुम्हें शब्दों से भी परे प्यार करता हूं। हैपी बर्थडे मेरी जान, शिल्पा शेट्टी। तुम्हारा पति #हैपी बर्थडे #पत्नी#गर्लफ्रेंड'।
राज ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है वहां वीडियो फोटो से मिलाकर बनाया गया है और उसमें सभी फोटो बहुत ही खूबसूरत लग रहे हैं वीडियो देखकर दोनों का प्यार बहुत खास झलकता है ।हम आपको बता दें कि राज और शिल्पा के दो बच्चे हैं । एक बेटा 8 साल का है और एक बेटी मात्र 4 महीने की है।

0 Comments