पूरे देश में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है इसी को देखते हुए इतने समय से शूटिंग बंद थी पर अब सरकार के द्वारा शूटिंग 20 जून से शुरू करने की इजाजत दी गई है इसीलिए खबरों के मुताबिक माने तो 24 जून से सेट पर शूटिंग शुरू होने के पूरे आसार हैं द कपिल शर्मा शो में हमेशा फिल्म को प्रमोट करने के लिए कलाकारों को बुलाया जाता था पर इस बार कोरोना वॉरियर्स को बुलाया जाएगा।
आप देखेंगे कि सबसे फर्स्ट शो में हो सकता है सोनू सूद नजर आएंगे जो कि पूरे लॉकडाउन के समय में मसीहा के रूप में सामने आए हैं उन्होंने प्रवासियों मजदूरों को अपने घर भेजने के लिए दिन रात एक कर दिया साथ ही साथ उनके खाने-पीने का इंतजाम करना उनको सैनिटाइज उपलब्ध कराना उनका पहला काम रहा है। खबर तो आज यहां तक आ रही है कि सोनू सूद के फैन की तादात इतनी बढ़ गई है कि 1 प्रवासी मजदूर ने उनको शुक्रिया कहने के लिए अपने हाथों पर खून निकालते हुए उनका नाम लिख दिया।
द कपिल शर्मा शो की शूटिंग 24 जून से शुरू होने के साथ-साथ इस बार शूटिंग में कोई भी ऑडियंस नहीं होगी बिना ऑडियंस के ही शो सूट होगा साथ ही साथ सरकार के द्वारा दी गई गाइडलाइन के हिसाब से शूटिंग होगी और ज्यादा से ज्यादा भीड़ को शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
अर्चना पूरण सिंह ने बताया कि, "हमारे शो में बॉलीवुड स्टार्स तो आते ही हैं लेकिन साथ ही सफलता पाने वाले व्यक्ति भी शिरकत करते हैं। कोरोनावायरस ने इस दुनिया को बहुत कुछ सिखाया हैं। कई लोगों ने कोविड 19 से जंग जीती हैं, जैसे कोरोना वॉरियर्स। इन लोगों को हम अपने शो में बुलाकर इनकी सरहाना कर सकते हैं। सिर्फ बॉलीवुड गेस्ट ही नहीं, कई तरह के गेस्ट देखने मिल सकते हैं। मैं, भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक व्हाट्सएप ग्रुप पर यही बातचीत करते रहते हैं कि अरे! शो कब शुरू होगा। कृष्णा तो बिल्कुल पगला-सा गए हैं। वे कहते हैं कि मुझसे अब कॉमेडी करवाओ। बिना कॉमेडी किए रहा नहीं जाता है। अभी बस हो गया। मुझसे बिना कॉमेडी किए जिया नहीं जा रहा है। जबकि भारती कहती हैं कि कब तक अपने बर्तन मांजते रहेंगे और कपड़े धोते रहेंगे। हमारा जो असली काम है, उसका हमको करने का मौका मिलना चाहिए। यकीनन सब अपने इस सीमा पर पहुंच गए हैं कि अब घर पर नहीं बैठा जाता।"

0 Comments