भारत-ऑस्ट्रेलिया समीक्षा बैठक हुई और कई मुद्दों चर्चाएं हुई

पीएम नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के बीच आज शिखर सम्मेलन हुआ जिसमें दोनों देशों ने आपस में व्यापार बढ़ाने पर जोर दिया और कहा कि कुछ साल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध बहुत ही मजबूत हुए हैं और आने वाले दिनों में इस को और अच्छा करने के प्रयास किए जाएंगे इसी के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को भारत आने का न्यौता भी दिया ।


बातचीत शुरु होने से पूर्व ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट करते हुए देश को कहा की,'भारत-ऑस्ट्रेलिया के संबंध हमेशा करीब रहे हैं. जीवंत लोकतंत्र के रूप में राष्ट्रमंडल से लेकर क्रिकेट और भोजन तक भारत और ऑस्ट्रेलिया का संबंध का संबंध मजबूत है और भविष्य उज्ज्वल है.'


  बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहां,'हमारी सरकार ने कोरोना संकट को एक मौके की तरह देखने का निर्णय लिया है. भारत में लगभग सभी क्षेत्रों में व्यापक रिफॉर्म की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है. बहुत जल्द ही ग्राउंड लेवल पर इसके परिणाम देखने को मिलेंगे.विश्व को इस महामारी के आर्थिक और सामाजिक दुष्प्रभावों से जल्दी निकलने के लिए एक coordinated और collaborative approach की आवश्यकता है.'


 बैठक  के दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने कहा,' 'मैं आपको (पीएम मोदी) भारत के भीतर ही नहीं बल्कि पूरे जी -20 और इंडो-पैसिफिक में स्थिर, रचनात्मक और बहुत सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद देता हूं, जो आपने बहुत कठिन समय में निभाई है.


ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के भारत आने का दौरा दो बार रद्द हो चुका है वह जनवरी में भी आने वाले थे तब   आस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग के कारण उनका दौरा रद्द हो चुका था और अभी मई में भी उनके आने का प्लान था पर कोरोना वायरस की वजह से यह दौरा भी उनका रद्द हो गया है

   

Post a Comment

0 Comments