देश के मशहूर और जानी मानी प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है एक से एक गाने की वीडियोज आने के साथ फैन्स को उनका अगले वीडियो का इंतेज़ार रहता है और उनके सभी गाने हिट भी होते हैं अपनी एक अच्छी पहचान बना चुकी नेहा कक्कर ने अपने करियर की शुरुआत इंडियन आइडल से की थी। नेहा कक्कर को आसिम और हिमांशी खुराना का लेटेस्ट गाना बहुत ज्यादा पसंद आया है और जैसे ही वह गाना रिलीज हुआ उन्होंने उसकी बहुत ज्यादा तारीफ की और अपने भाई के साथ वीडियो भी बना दी।
खबरों के हिसाब से आसिम और हिमांशी का यह गाना बहुत ही ज्यादा दर्शकों को पसंद आ रहा है इतने कम दिनों में उनको 4180590 व्यूज मिल चुके हैं।इस गाने को पंजाबी सिंगर प्रीतिंदर ने गाया है।
अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा टोनी कक्कर मेरी तू ही तू तान है तू अपना ख्याल रखना क्या खूबसूरत गाना है और वीडियो भी। नेहा ने जो वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है उसमें दोनों भाई बहन की बहुत अच्छी बॉन्डिंग नज़र आ रही है। इसके पहले भी दोनों भाई-बहन आसिम और हिमांशी के साथ काम कर चुके हैं और यहां गाना काफी हिट हो चुका है।

0 Comments