बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोर शोर से चल रही है। आप सभी देख ही रहे हैं कि चुनाव की तैयारी को लेकर सत्ता पक्ष हो या विपक्ष सभी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि सभी पार्टियां अपने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए आम से लेकर खास लोगों को जोड़ने का काम भी कर रही हैं, ऐसे में बिहार में अब थर्ड फ्रंट ने भी बिहार में दस्तक दे दी है। जानकारी के अनुसार पटना में पूर्व बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने थर्ड फ्रंट बनाने की बात कर डाली है। पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हम तीसरा फ्रंट बनाएंगे। हालांकि उन्होंने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया कि इस मोर्चे में कौन-कौन शामिल हो रहे हैं।
बिहार को बदलने में नीतीश कुमार फेल
जानकारी के अनुसार यशवंत सिन्हा ने कहा कि बिहार की राजनीति में मिलकर हमलोग एक पार्टी बनाएंगे लेकिन यह भविष्य तय करेगा कि हमलोग पहले हैं या तीसरे हैं। हमलोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे। मजबूती के साथ लड़ेंगे। क्योंकि बिहार को बदलने में नीतीश सरकार फेल है। आपको बता दें कि सिन्हा ने कहा कि बिहार की स्थिति क्या है वह आपके सामने रख रहा हूं।
आपको बता दें कि जैसे मानव विकास में 27 साल में नीचले स्तर पर है। बिहार आज सारे प्रदेशों में गरीब है। उन्होंने कहा कि हर साल 40 लाख लोग बिहार से पलायन करते हैं क्योंकि उनको लेकर कोई रोजगार नहीं हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था में सबसे नीचले स्तर पर हैं. सिन्हा ने कहा कि बिना बिहार में विधि व्यवस्था खत्म है। यहां पर बिना पैसा को कोई ऑफिस में काम नहीं होता है।
बिहार का हुआ अपमान
आपको बता दें कि सिन्हा ने कहा कि हाल के दिनों में यह देखा गया कि लॉकडाउन के दौरान फंसे लोग कैसे और किस तरह से पैदल अपने गांव आए। यह दुखद था। मैं भी बिहारी होने का दर्द झेला हूं, लेकिन यह साबित किया है कि हम सबसे बेहतर है। उन्होंने कहा कि लेकिन इस बार बिहारी होने के गर्व पर इस बार ठेस पहुंचा है। कैसे इस गौरव को वापस लाया जाए इसको लेकर रणनीति बनानी है। सिन्हा ने कहा कि मुझे भी बुलाया गया था जिसको लेकर मैं कई दिनों से पटना में हूं। बिहार की प्रतिष्ठा को वापस लाने के लिए जीवन का बचा वक्त बेहतर बनाने में लगाएं।

0 Comments