धनरूआ के नदवा में एसडीपीओ सोनू राय पर महिला के साथ अभद्र व्यवहार और लाठी थप्पड़ मारने के आरोप में कोर्ट में होगी सुनवाई



धनरूआ के नदवा की रहने वाली एक महिला ने मसाैढ़ी के एसडीपीओ साेनू राय पर अभद्र व्यवहार करने और लाठी व थप्पड़ से मारने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि महिला बुधवार काे अपनी शिकायत लेकर बिहार राज्य महिला आयाेग  पहुंची थी। आपको बता दें कि उसने आयाेग में एसडीपीओ (SDPO) के खिलाफ लिखित शिकायत कीया है। 

दिए गए आवेदन में महिला ने कहा है कि एक व्यक्ति काे गाेली लगी थी जिसका केस धनरूआ थाना में कांड सं. 150/20 दर्ज हुआ था। इसी मामले में एसडीपीओ 5 मई की रात 11 बजे करीब 50 की संख्या में पुलिस फोर्स लेकर छत के रास्ते घर में घुस गए। उसने कहा कि महिला पुलिस साथ में नहीं थी।

महिला ने आरोप लगाया है कि मुझे और मेरे परिवार काे गंदी गालियां दीं। मेरा बांह पकड़ कर जबरन खींचा और गाड़ी में बैठा लिया। ससुर विनय कुमार, देवर शशि रंजन और 15 साल के नाबालिग देवर को भी जबरन गाड़ी में बैठाया और थाना ले जाकर हवालात में बंद कर दिया और मारपीट की गई।

महिला ने ये भी कहा कि उसे हवालात से फिर बाहर निकालकर लाठी और थप्पड़ मारा गया । महिला ने आयाेग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा काे दिए गए आवेदन में कहा कि मुझे भी थाना के हवालात में परिवार के बाकी सदस्यों की तरह बंद कर दिया गया था। फिर हवालात से बाहर निकालकर एसडीपीओ ने मुझे गंदी गाली दीया है।  इसके बाद लाठी और थप्पड़ से मारा। 

उसके बाद पति के बारे में पूछताछ कर दोबारा हवालात में बंद कर दिया। पुलिस घर से दाे बाइक लेकर चली गई पर इसकी जब्ती सूची पुलिस ने काेर्ट में नहीं दी गई है।

महिला का आरोप है कि बाइक को थाना से गायब कर दिया गया है। 6 मई काे मुझे और मेरे परिवारवालाें काे छाेड़ दिया गया पर कहा कि राेहित काे हाजिर कराे नहीं ताे पूरे परिवार काे जेल में डाल देंगे। आपको बता दें कि आरोप है कि बगैर किसी महिला जवान के 12 मई को रात 12 बजे और 23 मई को रात 1.30 बजे फिर पुलिस आई और डरा-धमका कर चली गई।

जानकारी मिली है कि बहरहाल महिला आयोग ने महिला की लिखित शिकायत काे गंभीरात से लेते हुए एसडीपीओ के खिलाफ आयाेग में केस नंबर 898/20 दर्ज किया गया है। यही नहीं  पटना एसएसपी के नाम आयाेग ने एक लेटर जारी कर उन्हें इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि एसडीपीओ काे 19 जून काे 11 बजे आने काे कहें। बताया जा रहा है कि उस दिन इस मामले की सुनवाई हाेगी। आपको बता दें  की इधर, एसडीपीओ ने कहा, मुझे इसकी जानकारी नहीं है।

Post a Comment

0 Comments