चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए लिखी चिट्ठी



बिहार: जैसा कि हम सभी जानते हैं बॉलीवुड के दिवंगत सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या का मामला लगातार आज खूब चर्चे में चल रहा है आत्महत्या करने वाले इस सुपरस्टार के समर्थन में अब राजनेता भी खड़े हो गए हैं। 


इस घड़ी में लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद और सिनेमा में काम कर चुके पूर्व सिनेमा अभिनेता चिराग पासवान  ने भी सुशांत सिंह राजपूत  के मामले में हस्तक्षेप करते हुए मामले की जांच और दोषियो के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग कीया है।

बताया जा रहा है कि चिराग पासवान ने इस मामले में बिहार के सीएम नीतीश कुमार से हस्तक्षेप करने की अपील की है. चिराग पासवान ने इस घटना से दुखी होकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार को चिट्ठी भी लिखी है जिसमें उन्होंने लिखा है कि बिहार का एक नवयुवक जो अपने अभिनय के कारण पूरे देश में लोकप्रिय था कि 3 दिन पूर्व दुखद मृत्यु आत्महत्या के कारण हुई है।

यह घटना ना सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश के लिए शोक वाली घटना है. चिराग ने लिखा है कि वो इस घटना के बाद से सुशांत के परिवार के कुछ सदस्य और मित्रों से लगातार संपर्क में हैं और उनके कुछ करीबियों ने इस घटना के पीछे साजिश की ओर इशारा किया है जिसके कारण सुशांत को आत्महत्या करनी पड़ी है.

जिन लोगों ने ऐसे हालात बनाए जिसके कारण को आत्महत्या करना पड़ा उन सभी लोगों को सजा मिलनी चाहिए।बिहार सरकार इस विषय पर हस्तक्षेप कर महाराष्ट्र सरकार से बात करे और सुशांत को न्याय दिलवाए ताकि भविष्य में कोई और गुटबंदी का शिकार ना हो।

खबर सामने ये भी आ रही है चिरागपासवान  ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अनुरोध करते हुए लिखा है कि बिहार सरकार इस मामले में हस्तक्षेप पर महाराष्ट्र सरकार से बात करें और मामले की गंभीरता से जांच कराएं साथ ही महाराष्ट्र सरकार से उन सभी पर कार्रवाई करने की बात कहें जो गुटबंदी कर छोटे शहरों से आए प्रतिभावान लोगों को आगे बढ़ने से रोकते हैं।

 चिराग पासवान ने ये भी कहा क्या छोटे शहरों के लोगों को आगे बढ़ने का मौका नहीं देना चाहिए या अगर वह आगे बढ़ता है तो उसे फांसी पर लटका देना चाहिए।

बताया जा रहा है कि बिहार के पटना के रहने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई  वाले अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर लीया था।

सुशांत सिंह राजपूत के मरने के बाद  उनके परिवार वाले और उनके दोस्त इस घटना के बाद  मामले की जांच कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments