भारतीय जनता पार्टी की दूसरी रैली की जा रही है आयोजित,स्मृति ईरानी करेंगी रैली को संबोधित

कोरोना महामारी से पूरा देश परेशान हो गया है ऐसे में  जिसका जो भी काम था वह बंद हो गया है। लेकिन अब  आपको बता दें कि फिलहाल धीरे-धीरे सभी काम बढ़ाने की कोशिश की जा रही है । 

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश और भारतीय जनता पार्टी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष की उपलब्धियां दिल्ली के लोगों तक पहुंचाने के लिए शनिवार को वर्चुअल रैली आयोजित की जा रही है।

आपको बता दें कि दिल्ली भाजपा नेताओं के मुताबिक, शनिवार शाम ठीक 4 बजे से शुरू होने वाली वर्चुअल रैली को सोशल मीडिया के सभी माध्यमों से लाइव किया जाएगा। भाजपा की इस लाइव रैली के जरिये तकरीबन 25 लाख लोगों के साथ संवाद करने की तैयारी है। दिल्ली भाजपा का मानना है कि पार्टी को इसमें 100 फीसद सफलता मिलेगी।  जानकारी मिली है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ये भाजपा की पहली डिजिटल रैली होगी।

स्मृति ईरानी करेंगी रैली को संबोधित

आपको बता दें कि दिल्ली में दूसरी बार होने जा रही वर्चुअल रैली को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ( Minister of Textiles and Minister of Women and Child Development) संबोधित करेंगी। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा की पहली वर्चुअल रैली को संबोधित किया था। 

2000 स्थानों पर जुटेंगे भाजपा नेता

मिडिया द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, दो हजार स्थानों पर पार्टी के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पार्षद व अन्य नेता लोगों के साथ वर्चुअल रैली में शिरकत होंगे। इसके साथ पार्टी मोदी सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क अभियान चला रही है।

बताया गया है कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते भाजपा के सभी सांसद, विधायक, दिल्ली भाजपा के पदाधिकारी, निगम पार्षद और अन्य नेता शारीरिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन करते हुए शहर के 2 हजार स्थानों पर 20 से 50 लोगों के साथ रैली में शामिल होंगे। 

जानकारी के लिए आपको यह बता दे की दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पिछले दिनों कहा था कि दिल्ली भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश और भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले साल की उपलब्धियों को पहुंचाने के लिए बुधवार से अभियान चला रही थी। 

इसके मकसद दिल्ली में 15 लाख घरों तक पहुंचाना था। इसके लिए 2 कार्यकर्ता फेस मास्क पहनकर घर घर गए थे। उन्होंने कहा था कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान लोगों की मदद की कोशिश जारी रखते हुए पार्टी से जुड़े संगठन आगामी कुछ दिनों में शहर की जनता के बीच 15 लाख मास्क और 7.5 लाख सैनिटाइजर बाटेंगे।

Post a Comment

0 Comments