कोरोनावायरस की महामारी के बीच जोरों शोरों से चल रही विधानसभा चुनाव की तैयारी,नीतीश कुमार ने किए कई बड़े वादे

 कोरोनावायरस की महामारी से पूरा देश  परेशान है। ऐसे में सरकार ने पूरे देश में योगदान करें क्या लिख रखा है। आपको बता दें कि इसी बीच विधानसभा चुनाव होने वाला है । और सभी राजनेता विधानसभा चुनाव की तैयारी में जोरों शोरों से लगे हुए हैं। 

 बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अब तक भले ही न हुआ हो, लेकिन वहां सियासी जोड़तोड़ के साथ ही सत्ता हासिल करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जेडीयू-बीजेपी  के गठबंधन वाली एनडीए  को 2020 के विधानसभा चुनाव में भी जीत दिलाने के लिए खुद सीएम नीतीश कुमार  ने मोर्चा संभाल लिया है। 

आपको बता दें की दावा किया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार के सपने की बदलौत एनडीए की फिर से सरकार बन सकती है। सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के किसानों से कई वायदे किए हैं। 

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के किसानों से वादा किया है कि अगली बार जनता सेवा क़ा मौका देगी तो हर खेत में पानी पहुंचा देंगे। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया है कि कृषि कार्य के लिए पानी से जुड़ी हर समस्या को दूर करेंगे। बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा कहते हैं कि नीतीश कुमार जो कहते हैं वो पूरा करते हैं। इसके पहले नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में 2015 के विधानसभा चुनाव के वक्त कहा था कि हर घर में बिजली पहुंचाऊंगा और वादा उन्होंने पूरा किया। जब इस बार वह वादा कर रहे हैं कि हर खेत पर पानी पहुंचाऊंगा तो अपने वादे पर खरे उतरेंगे।

कार्यकर्ताओं को दिया टास्क

नीतीश कुमार ने ना सिर्फ वादा किया है बल्कि कार्यकर्तााओं को भी टास्क दिया है कि जनता के बीच जाकर इस वादे को घर घर जाकर पहुंचाएं। आपको बता दें कि नीतिश के वादे के बाद बिहार में तीसरे कृषि रोड मैप में कृषि कार्य के लिए अलग से फिडर लगाने की प्रक्रिया शुरू होने का दावा किया जा रहा है। बिहार के कई जिलों में अलग से कृषि कार्य के लिए फिडर लगाया गया है, जिसकी मदद से किसान खेतों में पानी का उपयोग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कृषि मंत्री प्रेम कुमार कहते हैं कि हमारी सरकार का सपना था हर घर में बिजली पहुंचे, उसको पूरा किया। अब हर खेत में पानी पहुंचाने के सपने को साकार करने में लगे हैं।

विपक्ष ने उठाया सवाल

विरोधी दल नीतीश के इस चुनावी वादे पर सवाल उठा हमला बोल रहे हैं। आपको यह बता देवकी कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा कहते हैं- 'चुनावी साल है, हर पार्टी जनता को अपने पाले में करने के लिए बड़े बड़े वादे करती है। नीतीश कुमार का भी ये एक चुनावी वादा है। सरकार किसानों को लेकर गंभीर नजर नहीं आती है।'

Post a Comment

0 Comments